Search..

शुक्रवार, 7 मई 2021

जिंदगी बड़ी धीरे चल रही हो ।

इन दिनों बड़ी धीरे चल रही हो 
समय के पहियों पर 
भागती दौड़ती सी जाती थी तुम तो
अचानक रुक रुक कर कैसे खिसक रही हो 


मेरे बाबा सुबह देखो या शाम 
घर के बाहर अपनी कुर्सी पर बैठे 
आसमान तकते रहते है
वो गली के बच्चे 
जो पूरे दिन खेल के मैदान में 
खुद को झोंके रखते
सिमटकर फोन की वीडियो गेम्स में लगे रहते है
वो पड़ोस की चुपचाप सी रहने वाली दादी 
जिनके पोते पोतियों की स्कूल बंद है
अब साथ बैठकर खिलखिलाया करती है 
और मेरी मां 
जिन्हे पूरे दिन की भाग दौड़ में 
कभी आराम करते नहीं देखा
वो हमारे साथ जल्दी काम खत्म कर 
दिन में भी सुस्ताया करती है 
क्या बात है जिंदगी 
इन दिनों बड़ा धीरे चला करती है !!


सुना है वह शर्मा जी का IIT वाला लड़का
पटवारी साहब का दोहिता 
और वो पीछे गली में रहने वाली बेटी सौम्या
सबकी घर लौटने की ख़बर आ रही है 
क्या बात है..
किताबों में घुसे रहने वाले 
इन समझदार बच्चो की शामे
अब लूडो खेलने में गुजर रही है
रोज सुबह के अखबार में 
जिंदगी कितने पहलू दिखाती थी तुम 
अब जहां देखो सिर्फ 
अस्पतालों की बातें हो रही है
हुआ क्या तुझे रंग-ए-जिंदगी 
रफ्तार से चलने की बजाय धीरे क्यों चल रही है 



समय नहीं कटता सुबह से शाम तक 
रास्ते सूने पड़े हैं शहर से गांव तक 
अधपके पार्क हरे होकर भी सूने पड़े हैं 
कोई बात नहीं करता वहां बैठकर रात तक 
पैसों का मोह जैसा कुछ होता तो छोड़ देते 
जीने की भूख है कब तक रहने देते 
सांसो पर बन आई है 
बता तो सही रहमत-ए-जिंदगी 
इतनी धीरे चलेगी क्यों और कब तक !!



बड़े शहरों की बड़ी बढ़ाई सुनकर बड़े हुए हैं हम 
जाने क्यों सब गांव वापस लौट रहे हैं 
बातें हजम नहीं होती 
कहते हैं वायरस का इंसानों पर कुछ कहर है
ये है तो जरा हमे भी बताओ फिर
जानवर गलियों में भूखे क्यों तड़प रहे हैं 
पक्षी रखरखाव के बिना लुढ़क रहे हैं 
गरीब तो गरीब अमीर भी चीख रहे हैं 
सांसों के लेन-देन के बाज़ार में
ऐसा भी क्या सितम है जिंदगी 
हर शख्स तेरे समय के गुजरने को तरस रहे हैं 

नहीं मालूम इख्तियार करूं या नहीं
पर बता तो सही रहम-ए-जिंदगी 



घर बैठे खाली मन नहीं लगता
टीवी चलाते हैं थोडी देर 
तो रोने की चीखे सुनती है 
मीडिया दिखाएं तो ठीक 
वरना सरकार भी साजिशे बुनती है
आदमी की समझाइश की बात तो दूर है 
100 के 5-6 किलो कीवी भी देने वाले 
बाजार 80 के किलो देकर लुटती है 
पैसों का नही सांसों का व्यापार देखो
लाना-ले-जाना उठाना-चलाना सब बंद
खुल के बाहर जाकर खुशी मनाना बंद
अजीज यार की शादी के लिए बाहर निकलना बन्द
तो मौत के बाद दफनाने पर साथ रहना बंद 
इस उम्र के पड़ाव में और क्या देखूं जिंदगी 
गुजर के अच्छा समय कब ला पाएगी 
बता क्या इतना होले-होले गुजर जाएगी


बस हाथ जोड़कर फरमाइश है 
कुछ सांसे बख्श दे कुछ आराम दे 
गलतियों के पुतले हैं हम तो क्या 
थोड़ी तो राहत के पल उधार दे
हम देंगे आगे ध्यान वादा रहा 
बड़ा अपनी रफ्तार और पार लगा दे 



बहुत को खो चुके हैं हम अब क्या बचा है 
दे लम्हे सुकून के , बक्श जो प्रकृति ने रचा है 
अब नजरे भगवान के रहम पर है !
कुछ करो कि हम भी सीना ठोक के कहे ;
खुश हो जाओ यारों 
अब सब गिले-शिकवे खतम
जिंदगी फिर से अपनी रफ्तार पर है !!


✍️ शायराना साहिब

9 टिप्‍पणियां:

  1. जिंदगी को भी जीना सीखा देंगे आपके ये अल्फाज़
    अति सुन्दर 🥰🥰

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपने हमे सिखाया तो हमने उसे बताने की एक कोशिश कर ली ! Simple

      हटाएं
  2. क्या बात है ज़िंदगी बहुत शिकायतें
    दर्ज़ कर रही हो
    अपनी मस्ती में बहने से इतना क्यों
    एतराज़ कर रही हो
    आने वाली हर एक सांस अपनी खैर
    मना रही है
    हमारा दोस्त बता रहा था, क्या हुआ
    ज़िंदगी तुम बहुत धीरे
    चल रही हो…!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अरे शुक्रिया ! पर आप तो जिंदगी से ही दो दो हाथ करने लग गए 😀😀🙏

      हटाएं
  3. आपने बहुत सही ढंग से आजकल की जिंदगी की दास्तां को लिखा है…!

    बेहद उम्दा…!❤️❤️

    जवाब देंहटाएं

Hearitly Invited your Lovely Feedback !