Search..

मंगलवार, 4 मई 2021

जवाब-ए-खयाल

इक सफर के बाद करीबी यार का मैसेज आया ... 


दोष खुद के मुकद्दर को दें या हालात को
अब कितना लंबा खींचे इस ख़यालात को
ठीक तुम भी हो और ठीक हम भी हैं शायद
मगर सिर्फ ठीक होने से
कहाँ चैन मिलता हैं जिंदगी-ओ-ज़ज्बात को

काफ़िरों को एक एसी सजा
पूरे सफर का अधूरा मजा

इंसान कभी बंधा होता है जिम्मेदारी से, 
तो कभी आजाद भी चलता है
या तो सफर खत्म नहीं होता या फिर 
खत्म होने के बाद भी चलता हैं





जवाब में कुछ यूं बना हमारा : 


दोष क्यों देना जालिम मुकद्दर को
जब हाथो में गहरे उतरी हुई लकीरे
तड़प रही नए सफ़र को
जिंदादिल तुम भी हो 
और ठीक बराबर हम भी है शायद
मगर सिर्फ़ बहाने होने से
कहां हरबार आयाम मिलता है 
ख्वाहिश-ए-सफ़र को !! 

काफिरों को कहां कोई सजा
अगले सफर को दोगुना होगा मजा

इंसान कभी जुड़ा होता है जिम्मेदारी से
तो कभी निर्बाध भी चलता है
या तो सफ़र की चाह में मुकाम नही मिलता
या फिर सफर ही मुकाम बनकर संग चलता है 


.... और फिर वार्ता लफ्जो से दिल के
किसी कोने में उतर गई 😊😊


2 टिप्‍पणियां:

  1. Haaye... हम मिलना चाहेंगे इस दोस्त के दोस्त से...😇

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. उदयपुर में मिला था यार कोई ,,,
      अगली दफा तुम भी साथ चलना 😍

      हटाएं

Hearitly Invited your Lovely Feedback !