Search..

गुरुवार, 4 सितंबर 2025

गुलाबी शहर में पहली मुलाकात

कभी हवा को फुसफुसाते हुए देखा है? आज मौसम का मिज़ाज थोड़ा खुशमिज़ाज था तो हवा महल की जालीदार खिड़कियों से ठंडी-ठंडी हवा आ रही थी, मानो शहर के सैकड़ों साल पुराने राज़ फुसफुसा रही हो। 


गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर की सुबह धीरे-धीरे अपने रंग बिखेर रही थी, जैसे कोई पुराना चित्रकार कैनवास पर गुलाबी रंग की परतें चढ़ा रहा हो। जोहरी बाज़ार की तंग गलियाँ धूप की नरम चादर में लिपटी थीं, और गलियों में रिक्शों की घंटियाँ, ठेले वालों की पुकार, और चाय की दुकानों से उठता भाप का गुबार— सब मिलकर जयपुर को एक जीवंत तस्वीर बना रहे थे। 


इन गलियों से थोड़ा हटकर, हुजूर कैफे की खुली खिड़की के पास, एक मेज पर समीर बैठा था। उसकी डेनिम स्काई ब्लू शर्ट धूप में हल्की-सी चमक रही थी, और व्हाइट स्ट्रेट-फिट जींस उसकी बेफिक्री को दिखा रही थी। वह अपने फोन में खोया हुआ था, बीच-बीच में कॉफी का घूँट लेते हुए, जैसे दुनिया की हलचल से उसे कोई मतलब ही न हो। लेकिन रुको ! हमारी कहानी का हीरो ये नहीं,  हमारी कहानी का असल कहानी का हीरो तो खड़ा था काउंटर के पीछे—आर्यन।


आर्यन, अपने काले एप्रन में, जो थोड़ा ढीला लटक रहा था, कॉफी बींस को मशीन में डाल रहा था। उसकी क्रीम रंग की लिनन शर्ट की आस्तीनें हल्के से मोड़ी हुई थीं, जैसे वह जयपुर की गर्मी को अपने अंदाज़ में गले लगाने का आदी हो। उसकी उंगलियाँ मशीन पर नाच रही थीं, लेकिन उसकी आँखों में एक थकान थी—जैसे कोई सपना जो सालों से अधूरा पड़ा हो, फिर भी उसे छोड़ने का मन न हो। चेहरे पर फीकी सी मुस्कान थी। कॉफी मशीन का शोर उसकी दुनिया का बैकग्राउंड म्यूज़िक था, और जाने क्यों वह उसमें खोया हुआ सा था 


“अरे ब्रो! कब से आवाज़ दे रहा हूँ यार!” 

समीर की आवाज़ ने अचानक उसकी तंद्रा तोड़ी।


आर्यन ने चौंककर उसकी ओर देखा, फिर हल्के से हँसा। 


“आह! सॉरी सॉरी, सर। क्या हुआ?”

 उसकी आवाज़ में एक गर्मजोशी थी, जो कैफे के माहौल को और नरम कर रही थी। 


“बस, गाने थोड़े रेट्रो थीम वाले चला दो ना, यार,” समीर ने कहा, 

अपने फोन से नज़रें हटाए बिना।


“हाँ, ज़रूर सर,” आर्यन ने जवाब दिया, और उसने काउंटर के पीछे रखे छोटे से ब्लूटूथ स्पीकर की ओर कदम बढ़ाए। उसने एक पुराना बॉलीवुड गाना चुना—‘ये रातें, ये मौसम, नदी का किनारा’—जो कैफे की दीवारों पर लगे जयपुरी ब्लॉक प्रिंट के पर्दों के साथ एक अजीब-सी तालमेल बिठा रहा था। गाना शुरू होते ही कैफे में बैठे कुछ लोग मुस्कुराए, जैसे उनकी पुरानी यादें हल्के से जाग उठी हों।


आर्यन वापस काउंटर पर लौटा, और उसकी नज़रें कैफे की खुली खिड़की की ओर चली गईं। बाहर, जोहरी बाज़ार की गलियाँ सुबह की हलचल में डूब रही थीं। आर्यन ने एक गहरी साँस ली, जैसे वह इस शहर की हवा को अपने अंदर समेटना चाहता हो। उसकी उंगलियाँ अब कॉफी मशीन पर नहीं, बल्कि काउंटर पर रखे एक पुराने नोटपैड पर टहल रही थीं, जिसमें वह कभी-कभार कुछ लिखा करता था—पता नहीं क्या !!


“क्या बात है, भाई? आज कुछ ज़्यादा ही खोया हुआ है,” 

समीर ने फिर से आवाज़ लगाई, इस बार थोड़ा मज़ाकिया अंदाज़ में।


आर्यन ने हल्के से सिर हिलाया, उसकी मुस्कान अब थोड़ी गहरी थी। 

समीर ने हँसकर अपना फोन उठाया और वापस अपनी दुनिया में खो गया।


कैफे की दीवारों पर लगे पुराने फोटोग्राफ्स—हवा महल की जालियों, आमेर किले की सीढ़ियों, और गलता मंदिर के बंदरों की तस्वीरें—इस पल को और गहरा रहे थे। आर्यन ने एक मग उठाया और उसे साफ करने लगा, लेकिन उसका दिमाग कहीं और था।


तभी दरवाज़े की घंटी बजी। कैफे में एक नई हलचल हुई,  एक लड़की अंदर दाखिल हुई थी। वह कोई पारंपरिक साड़ी या चमकदार लहंगा नहीं पहने थी, जैसा कि जयपुर की गलियों में अक्सर दिखता है। उसने एक ओवरसाइज़ ग्रे टी-शर्ट पहनी थी, जिसके किनारे हल्के से फटे हुए थे, उसकी काली रिप्ड जींस पर धूल की हल्की-सी परत थी मानो भीड़ से बचती बचाती आयी हो। उसके कंधे पर एक पुराना लेदर बैकपैक लटक रहा था और कलाई पर चमड़े का ब्रेसलेट हल्के से हिल रहा था।


“यहाँ कॉफी कैसी है?” पूछते हुए वह काउंटर की ओर बढ़ी, लेकिन उसकी चाल में कोई जल्दी नहीं थी। उसकी आँखें कैफे को स्कैन कर रही थीं, जैसे वह केवल जगह को नहीं, बल्कि उसकी कहानियों को पढ़ रही हो। उसकी आवाज़ में एक ठहराव था, जैसे वह कॉफी से ज़्यादा कुछ और तलाश रही हो। 


आर्यन ने मग नीचे रखा, और उसकी होंठों पर एक फीकी-सी मुस्कान उभरी। “कॉफी? "अगर मूड अच्छा हो मेम, तो हर कॉफी अच्छी लगती है।"


"मूड तो अच्छा है," उसने कहा, अपनी आँखों में एक शरारत  के साथ, "लेकिन कॉफी का क्या भरोसा?"


आर्यन  ने हल्के से हँसते हुए अपनी कुर्सी पीछे खींची, जैसे उसे बिन बुलाए मेहमान का स्वागत करना आता हो। "तो फिर आजमाकर देख लो। मैंने अभी तक इस कैफे से किसी को निराश जाते हुए नहीं देखा।"


“वैसे, मोहतरमा, आपका नाम?” उसने पूछा, उसकी आवाज़ में एक हल्का-सा फ्लर्टिंग टोन था, 

वह मुस्कुराई और बोली “अनेरी,” और फिर आर्डर कर काउंटर के पास एक मेज पर बैठ गई। अपना कैमरा सावधानी से मेज पर रखते हुए। उसकी उंगलियाँ हल्के से लेंस को सहलाने लगीं, जैसे वह उसका सबसे करीबी दोस्त हो।


आर्यन ने कॉफी सर्व की, और उसकी नज़रें कैमरे पर टिक गईं। “अच्छा सुनो! इंटरेस्टिंग लगते हो,” अनेरी ने कहा, उसकी आवाज़ में एक हल्की-सी शरारत थी। “थोड़ी देर बैठ जाएँ?”



आर्यन ने हल्के से सिर हिलाया, और वह मेज के पास बैठ गया। 


“कुछ भी फॉर्मेलिटी से शुरू करो, उसे से पहले खुद ही बता दूँ - कंटेंट राइटर हूँ,” अनेरी ने सब इतना फटाफट कहा कि आर्यन देखता रहा और अचानक कहा, "बहुत स्ट्रैट फॉरवर्ड हो यार ! गज़ब"


उसकी हँसी में एक हल्का-सा रहस्य था। “हाँ! घुमा कर बाते करना नहीं आता, घूमती हूँ, तस्वीरें लेती हूँ, कहानियाँ बुनती हूँ।” उसने अपने कैमरे को छुआ, जैसे वह उसका दिल हो। 


“और तुम? सिर्फ़ कॉफी बनाते हो, या कुछ और भी?”

“बस, कॉफी बनाता हूँ, लोगों की बातें सुनता हूँ और..."


"और क्या ?"

"बस कभी-कभी… कुछ लिख लेता हूँ।” 

उसने नोटपैड की ओर इशारा किया, जो काउंटर पर पड़ा था।


अनेरी ने उसकी ओर देखा, उसकी आँखों में एक चमक थी। 

“लिखते हो? फिर तो तुम्हारी कहानी भी कुछ इंटरेस्टिंग रही होगी।”

 

"ये छोड़ो! जयपुर… की हर गली में एक कहानी छुपी है।”


उनकी बातचीत अब धीरे-धीरे जयपुर की गलियो को अपने अंदर समेट रही थी। बाहर, जोहरी बाज़ार की गलियाँ अब धीरे-धीरे अंधेरे में डूब रही थीं। दुकानों की लाइटें जलने लगी थीं, और चमचमाती जूलरी की दुकानों से रंग-बिरंगी रोशनी सड़क पर बिखर रही थी। कैफे के उस कोने में, एक नई कहानी की शुरुआत हो रही थी—दो अजनबियों की, जिनके सच अभी पर्दे के पीछे थे। क्या यह मुलाकात महज़ इत्तेफ़ाक थी, या जयपुर की गलियों का कोई पुराना जादू? 


अगली सुबह की धूप जोहरी बाज़ार की तंग गलियों में बिखर रही थी।  गलियों में रंग-बिरंगे कपड़े, चमकती जूलरी, और मसालों की तीखी महक हवा में घुल रही थी। चौड़ा रास्ता, बाज़ार का एक कोना, पुरानी किताबों की दुकानों और धूल भरी हवेलियों से भरा था। हवा में पुरानी किताबों की महक थी । 


पास ही में "चौड़ा रास्ता" पर अनेरी बाज़ार के एक कोने में एक दुकान के सामने खड़ी थी, जहां पुरानी किताबें सस्ते में खरीदी जाती है। उसकी बोहेमियन स्कर्ट पर बंधेज का पैटर्न धूप में नाच रहा था। उसकी आँखें बाज़ार की भीड़ को स्कैन कर रही थीं, जैसे वो किसी को ढूँढ रही हो। 


"तुम यहाँ?" पीछे से एक जानी-पहचानी आवाज आई। 


अनेरी ने पीछे मुड़कर देखा, आँखों में एक चमक।

"अरे आर्यन तुम ?"


"नाम याद रहा तुम्हे, क्या बात है!!"

आर्यन, एक साधारण सफेद कुर्ते और नीली जींस में, बाज़ार की भीड़ में किसी पुराने दोस्त की तरह खड़ा था। उसकी आँखों में वही थकी हुई चमक थी, जो कल कैफे में थी। 


“ये छोड़ो!” अनेरी ने हँसते हुए कहा। “तुम यहाँ क्या कर रहे हो? किताबों के शौकीन?”

“बस, मान लो तुम्हारा पीछा कर रहा था,” आर्यन ने पलटकर जवाब दिया, और उसकी आँखों में एक शरारत चमकी।


“अच्छा जी!” अनेरी ने ‘जी’ को लंबा खींचते हुए कहा, और उसकी हँसी बाज़ार की हलचल में गूँज गई। आर्यन ने उस ‘जी’ को मन ही मन दोहराया, और उसका चेहरा हल्के से खिल उठा। “अच्छा जी!!!” उसने मन में 2-3 बार दोहराया और उसकी मुस्कान थोड़ी और चौड़ी हो गई।


दोनों साथ चलने लगे, जयपुर की गलियाँ अब उनकी बातचीत को और गहरा रही थीं। 


“अच्छा ! वैसे तुम सचमुच जयपुर की गलियों को अपनी कहानियों में कैद करती हो?” आर्यन ने पूछा, जब वे एक पुरानी हवेली के सामने रुके। उसकी दीवारों पर जयपुरी नक्काशी धूप में चमक रही थी।


अनेरी ने अपने बैकपैक से एक छोटा सा कैमरा निकाला, और उसकी उंगलियाँ लेंस पर फिरने लगीं। “हाँ। लेकिन मैं सिर्फ़ तस्वीरें नहीं लेती, मैं कहानियाँ पकड़ती हूँ। हर गली, हर चेहरा, हर दीवार—इनमें एक कहानी छुपी होती है।” उसने एक पल रुककर आर्यन की ओर देखा और फिर कुछ तस्वीर खींचने में मशगूल हो गयी। 


वे हवा महल की ओर बढ़े, जहाँ गुलाबी पत्थरों की दीवारें धूप में चमक रही थीं। फिर गलता गेट की ओर, जहाँ बंदरों की चहल-पहल और मंदिर की घंटियों की आवाज़ हवा में गूँज रही थी। रास्ते में एक चाय की दुकान पर रुककर, उन्होंने कटिंग चाय के छोटे ग्लासों में गर्मागर्म चाय पी। उनकी बातें कभी हल्की, कभी गहरी होती रहीं—जैसे दो पुराने दोस्त जो सालों बाद मिले हों। 


जयपुर की गलियाँ, धूप, और उनकी बातें—सब मिलकर एक ऐसी कहानी बुन रहे थे, जो अभी शुरू ही हुई थी। लेकिन यह साफ था कि अनेरी और आर्यन, दो अलग-अलग दुनिया के लोग, अब एक-दूसरे की कहानी का हिस्सा बन चुके थे। गुलाबी शहर की दीवारें उनकी हँसी, उनके सवाल, और उनके अधूरे सच को चुपके से सुन रही थीं।



Synopsis – गुलाबी आसमां


“गुलाबी आसमां” एक संवाद-प्रधान प्रेम-कथा है, जो अकेलेपन, आधुनिक तकनीक, और रिश्तों की धुंध में दो आत्माओं आर्यन और अनेरी के बीच पनपती है।


आर्यन, जयपुर का एक संवेदनशील और अंतर्मुखी कलाकार है जो शब्दों से कहानियाँ बुनता है, और अनेरी, एक जिज्ञासु, तेज़ सोच वाली लड़की है जो कैफ़े की खिड़कियों से दुनिया को देखती है। दोनों की मुलाक़ात एक कैफे में होती है जहाँ सुन लो कहानी' नामक एक सोशल प्रोजेक्ट की शुरुआत होती है, जहाँ लोग अपनी असल ज़िंदगी की कहानियाँ, रिकॉर्ड करके दुनिया तक पहुँचाते हैं।


कहानी यहीं से मोड़ लेती है — जब संवादों की जगह अब साइबर-निगरानी, डेटा, और भावनात्मक हेर-फेर आने लगता है। एक सहज प्रेम अब डिजिटल उलझनों और अस्तित्व के सवालों में बदलने लगता है।किताब का दूसरा हिस्सा पहाड़ों में चला जाता है — जहाँ आर्यन खुद से और यादों से लड़ता है, और अनेरी को ढूंढता है... या शायद खुद को।


“गुलाबी आसमां” सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि एक यात्रा है — मौन के शब्दों, टेक्नोलॉजी की परछाइयों और उन जज़्बातों की जो कहे नहीं जाते।



PUBLISHING SYNOPSIS 

Genre: Hindi Contemporary Fiction | Feminist Romance | Tech & Philosophy

Word Count: ~70,000 words  (According to phrases)

Actual Word Count : 40,000 words (Acc to total words)

Estimated Print Length: 240–270 pages

Target Audience:

Young Adult (16–30 years)

Readers of romantic and purpose-driven fiction

Feminist & socially aware readers

Readers looking for emotionally intense


One-Line Pitch: What happens when a quiet कैफे boy and a mysterious digital rebel fall in love—and the love becomes a movement that survives even after death?


“a quiet cafe boy and a digital rebel fall in love—and the love becomes a movement”





JAIPUR Midnight MISSION

जयपुर की रात अब और गहरी हो चली थी। हवेली के कमरे में लैंप की रोशनी हल्की पड़ रही थी. टेबल पर रखा सना का पुराना फोन अब भी चमक रहा था, उसकी स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश कर रहा था—“24 घंटे। फिर कोई नहीं बचेगा।”


सना ने अपनी उंगलियाँ बैग में डालीं और एक मेमोरी कार्ड निकाला, इतना छोटा कि वो किसी की नज़रों से बच सकता था। “ये उनका लेटेस्ट डेटा है, अनेरी। मैंने इसे उनके सर्वर से चुराया। लेकिन वो जानते हैं कि हमारे पास है।”


अनेरी ने मेमरी कार्ड अपने हाथ में लिया, उसकी उंगलियाँ हल्के से काँप रही थीं। उसने लैपटॉप खोला और मेमरी कार्ड इन्सर्ट किया। स्क्रीन पर डेटा की लाइन्स उभरीं—नाम, नंबर, चैट्स, और कुछ फोटोज़, जो किसी की ज़िंदगी को तबाह करने के लिए काफी थे। लेकिन एक नाम बार-बार दिख रहा था—"Rohan V."


“रोहन,” अनेरी ने फुसफुसाया। “ये वही है, जो इस नेटवर्क को ऑपरेट करता है। पावरफुल, चालाक, और खतरनाक।”


अनेरी ने स्क्रीन की ओर देखा, उसकी भौंहें सिकुड़ गईं। 

“तुझे ये डेटा कैसे मिला, सना? और पिछले एक साल से तू अब तक कहाँ थी?”


सना ने एक गहरी साँस ली, उसकी आँखों में डर और पछतावा मिक्स था। “मैं छोड़कर नहीं गई थी, अनेरी। मुझे जाना पड़ा। मैं उनके रडार पर थी। मैंने सोचा था कि अगर मैं गायब हो जाऊँ, तो वो तुम्हें छोड़ देंगे। लेकिन मैं गलत थी। वो अब तुम्हारे पीछे हैं, क्योंकि तुमने उनके सिस्टम को टच किया।”


अनेरी ने स्केचबूक उठाया, जिस पर उसने तिरछी आँखों वाली स्माइली बनाई थी। उसने उस के नीचे कोड *S1B3* को फिर से ट्रेस किया। “मैं उनके नेटवर्क में पहले ही घुस चुकी हूँ। लेकिन ये डेटा... ये मुझे उनके कोर तक ले जा सकता है।”


“कितना रिस्क है?” आर्यन का लहजा गंभीर था, लेकिन उसने अनेरी का हाथ थाम रखा था, जैसे कह रहा हो—मैं यहीं हूँ।


“बहुत,” सना ने कहा। “अगर हम उनके कोर सर्वर को हैक करते हैं, तो हम उनके ऑपरेशन को एक्सपोज़ कर सकते हैं। लेकिन अगर फेल हुए... तो वो हमें ढूंढ लेंगे। और इस बार, कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा।”


अनेरी ने लैपटॉप पर एक प्रोग्राम रन किया। स्क्रीन पर एक मैप उभरा—जयपुर की गलियों का, लेकिन उस में कुछ रेड डॉट्स ब्लिंक कर रहे थे। “ये उनके सर्वर लोकेशन्स हैं। सबसे बड़ा वाला... ठीक जयपुर के बाहर, जगतपुरा के एक पुराने वेयरहाउस में।”


आर्यन ने मैप को गौर से देखा। “तो प्लान क्या है? हम वहाँ जाते हैं?”


“नहीं,” अनेरी ने सिर हिलाया। “हम वहाँ नहीं जाएँगे। हम डिजिटली घुसेंगे। लेकिन इसके लिए मुझे तुम्हारी मदद चाहिए, आर्यन।”


“कैसे?”


अनेरी ने स्क्रीन पर एक नई स्माइली बनाई, लेकिन इस बार स्माइली के मुँह पर एक छोटा सा लॉक था। “तुम उनके सिस्टम को डिस्ट्रैक्ट करोगे, ताकि मैं कोर सर्वर तक पहुँच सकूँ। सना, तुम मेरे साथ हैकिंग में रहोगी।”


सना ने हल्के से सिर हिलाया, लेकिन उसकी आँखों में हिचकिचाहट थी। “अनेरी, ये लोग मज़ाक नहीं हैं। अगर कुछ गलत हुआ...”


“कुछ गलत नहीं होगा,” अनेरी ने उसकी बात काटी। उसकी आवाज़ में ठंडक थी। “मैंने पहले भी ऐसे लोगों को हैंडल किया है।”


आर्यन ने अनेरी की ओर देखा। उसकी आँखों में डर था, क्युकी कैफ़े चलाने वाले के लिए ये सब कुछ बहुत अलग था जो उसे अभी तक सही से समझ भी नहीं आ रहा था.  


अनेरी ने एक नया प्रोग्राम ओपन किया। कोड की लाइन्स दौड़ने लगीं, और कमरे में कीबोर्ड की टक-टक गूँज रही थी। बाहर, जयपुर की गलियों में हवा चली, जैसे गुलाबी शहर उनके साथ गेम में उतर रहा हो।



अनेरी ने *S1B3* टाइप किया और एंटर दबाया। स्क्रीन पर मैसेज—*Access Initiated.*


खेल शुरू हो चुका था। कीबोर्ड की टक-टक अब एक रिदम में बदल चुकी थी, जैसे कोई युद्ध का ड्रम बज रहा हो। टेबल पर सना का पुराना फोन अब भी पड़ा था, उसकी स्क्रीन पर वो मैसेज— “24 घंटे। फिर कोई नहीं बचेगा।”—अब और डरावना लग रहा था। 


अनेरी ने स्क्रीन पर कोड की लाइन्स स्क्रॉल कीं। “मैं उनके फायरवॉल के पहले लेयर में हूँ,” उसने बिना नज़र हटाए कहा। “लेकिन कोर सर्वर तक पहुँचने के लिए मुझे कम से कम 20 मिनट चाहिए। आर्यन, तुम्हें अब डाइवर्ट करना शुरू करना होगा।” 


आर्यन ने टेबल पर रखा दूसरा लैपटॉप खोला। अनेरी ने उसे एक स्क्रिप्ट दी थी—एक फेक डेटा लीक, जो रोहन वी. के नेटवर्क को डिस्ट्रैक्ट करेगा। “मुझे बस ये रन करना है, ठीक है?” उसने पूछा, उसकी उंगलियाँ कीबोर्ड पर हल्के से काँप रही थीं कि कहीं कुछ गलत ना हो जाएँ, क्योंकि इन अंगुलियों ने लैपटॉप पर अभी तक सिर्फ कॉफ़ी के आर्डर लेना ही सीखा था!


“हाँ, आर्यन” अनेरी ने सिर हिलाया। “लेकिन टाइमिंग परफेक्ट होनी चाहिए। अगर वो लोग ट्रेस कर लेंगे, तो...” वो रुकी, उसकी आँखों में एक फ्लैश ऑफ डर था। 


आर्यन ने स्क्रिप्ट रन की। स्क्रीन पर एक मैसेज पॉप अप हुआ— 

Data Leak Initiated. 


“अब इंतज़ार,” अनेरी ने कहा। “उनके सिस्टम को लगेगा कि लीक जयपुर के दूसरी तरफ से हो रहा है। ये उन्हें 15–20 मिनट तक बिज़ी रखेगा।” 


बाहर, अचानक रात के सन्नाटे में मोटरसाइकिल की आवाज़ गूँजी, फिर थम गई। सना ने खिड़की की ओर देखा, उसकी साँसें तेज़ हो गईं। “अनेरी, मुझे कुछ ठीक नहीं लग रहा।” 


“फोकस, सना,” अनेरी ने बिना नज़र हटाए कहा। “मैं दूसरे लेयर में हूँ। बस थोड़ा और...” 


तभी सना का फोन वाइब्रेट हुआ। उसने स्क्रीन देखी और उसका चेहरा सफेद पड़ गया। “वो लोग यहाँ हैं। हमारे पीछे पर इतना जल्दी कैसे ?” 


आर्यन ने चौंककर अनेरी की ओर देखा। “यहाँ? अभी?” 


अनेरी की उंगलियाँ कीबोर्ड पर रुक गईं। 

उसने एक गहरी साँस ली और स्क्रीन पर एक नया कोड टाइप किया। “सना, कैमरा चेक कर।” 


सना ने लैपटॉप पर आउटसाइड कैमरा ऑन किया। स्क्रीन पर दो लोग दिखे—काले हुडीज़, चेहरों पर मास्क, और हाथों में कुछ जो फोन या ट्रैकर जैसा लग रहा था। वो हवेली की गली में धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। 


“ये रोहन के लोग हैं,” सना ने फुसफुसाया। “हमें अभी भागना होगा।” 


“नहीं,” अनेरी ने सख्ती से कहा। “अगर हम अभी रुके, तो सारा डेटा लॉस्ट हो जाएगा। मैं कोर सर्वर से बस एक लेयर दूर हूँ।” 


आर्यन ने अनेरी का कंधा पकड़ा। 

“अनेरी, तुम्हारी जान से ज़्यादा ज़रूरी कुछ नहीं है।” 


अनेरी ने उसकी आँखों में देखा, उसकी नज़रें काँप रही थीं। “आर्यन, अगर मैं रुक गई, तो वो सारी लड़कियाँ, जिनके लिए मैं लड़ रही हूँ... उनकी आवाज़ फिर दब जाएगी।” 


सना ने जल्दी से बैग से एक छोटा डिवाइस निकाला—एक स्मोक ग्रेनेड जैसा कुछ। “ये उनके ट्रैकर्स को 5 मिनट के लिए ब्लॉक कर देगा। लेकिन इसके बाद हमें यहाँ से निकलना होगा।” 


“5 मिनट,” अनेरी ने कहा। “मुझे बस इतना चाहिए।” 


सना ने खिड़की खोली और डिवाइस को गली में फेंका। एक हल्का सा धमाका हुआ, और गली धुएँ से भर गई। कैमरा स्क्रीन पर वो दो लोग कन्फ्यूज़ दिखे, अपने डिवाइसेज़ चेक करते हुए। 


अनेरी ने तेज़ी से कोड टाइप किया। स्क्रीन पर एक नया मैसेज फ्लैश हुआ—

"Core Server Accessed."

“मैं अंदर हूँ!” उसकी आवाज़ में उत्साह था, लेकिन उसकी उंगलियाँ अब भी काँप रही थीं। 


“क्या मिला?” आर्यन ने पूछा। 


“सब कुछ,” अनेरी ने कहा। “उनके क्लाइंट्स, ट्रांज़ैक्शन्स, ब्लैकमेल डेटा... लेकिन कुछ और भी है।” जल्दबाज़ी में उसने स्क्रीन पर एक फाइल ओपन की। उसमें एक नाम था—"Aneri Shah"


सना ने स्क्रीन देखी और उसका चेहरा और स्याह पड़ गया। 

“उन्हें तुम्हारा नाम पता है, अनेरी। वो तुम्हें टारगेट कर रहे हैं।” 


तभी बाहर से एक तेज़ आवाज़ आई—जैसे कोई दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहा हो। अनेरी ने लैपटॉप पर डाउनलोड बटन प्रेस किया। “डेटा ट्रांसफर शुरू। 3 मिनट।” 


आर्यन ने खिड़की की ओर देखा। धुआँ अब छँट रहा था, और वो दो लोग फिर से हवेली की ओर बढ़ रहे थे। “अनेरी, हमारे पास 3 मिनट नहीं हैं।” 


अनेरी ने स्माइली पेंडेंट को टच किया, जैसे वो उससे हिम्मत माँग रही हो। 

“हमारे पास कोई चॉइस नहीं है, स्माइली पार्टनर।” 


बाहर, जयपुर की गुलाबी गलियाँ अब सायों से भर रही थीं, और हवेली का दरवाजा हर धक्के के साथ काँप रहा था। 


हवेली का दरवाजा अब हर धक्के के साथ चीख रहा था, पर अनेरी की उंगलियाँ लैपटॉप पर नाच रही थीं, स्क्रीन पर डाउनलोड बार धीरे-धीरे बढ़ रहा था—*72%... 73%...*। कमरे में कीबोर्ड की टक-टक और बाहर की गलियों में सायों की हलचल के बीच, समय एक दुश्मन की तरह रेंग रहा था। 


“अनेरी, हमारे पास वक्त नहीं है!” आर्यन ने फुसफुसाते हुए कहा, उसकी आँखें खिड़की पर टिकी थीं। उनके ट्रैकर्स की लाल बत्तियाँ रात में खून की तरह चमक रही थीं। 


आर्यन ने सना की ओर देखा। “क्या हम गली से निकल सकते हैं? कोई बैक डोर?” 


सना ने सिर हिलाया। “हाँ, किचन के पास एक पुराना एक्ज़िट है। लेकिन गली तंग है, और अगर वो लोग वहाँ पहुँच गए, तो...” 


“तो हम उन्हें और डिस्ट्रैक्ट करेंगे,” आर्यन ने कहा। उसने टेबल पर पड़ा एक पुराना दीया उठाया, जो हवेली की डेकोरेशन का हिस्सा था। “सना, तुम ट्रैकर हैक करो। मैं गली में कुछ शोर मचाता हूँ।” 


अनेरी ने चौंककर उसकी ओर देखा। “आर्यन, तुम बाहर नहीं जा सकते! वो लोग...” 


“स्माइली पार्टनर,” आर्यन ने उसकी बात काटी, उसकी हथेली को अपने सीने पर रखते हुए। “तुम डाउनलोड पूरा करो। मैं तुम्हें कुछ नहीं होने दूँगा।” 


आर्यन ने दीया लिया और किचन की ओर दौड़ा। उसने बैक डोर खोला, जो एक तंग गली में खुलता था। गली की दीवारें रात की स्याही में वो किसी भूलभुलैया की तरह लग रही थीं। उसने दीया ज़मीन पर पटका, जिससे एक तेज़ आवाज़ हुई। फिर उसने पास पड़े कचरे के डिब्बे को लात मारी, जिससे धातु की खनखनाहट गूँजी। 


कैमरा स्क्रीन पर वो दो लोग रुक गए, उनके मास्क वाली आँखें गली की ओर मुड़ीं। एक ने अपने ट्रैकर को चेक किया, फिर दोनों उस दिशा में बढ़े। 


“वो डिस्ट्रैक्ट हो गए!” सना ने कहा, उसकी साँसें तेज़ थीं। “अनेरी, कितना बाकी?” 


“85%,” अनेरी ने कहा। उसकी उंगलियाँ अब पसीने से चिपचिपी थीं। “बस थोड़ा और...” 


तभी हवेली का मेन दरवाजा एक ज़ोरदार धमाके के साथ टूटा। सना ने चौंककर लैपटॉप पकड़ा। “अनेरी, वो अंदर हैं!” 


अनेरी ने स्क्रीन पर देखा—*92%.* “मैं रुक नहीं सकती। सना, तुम और आर्यन जाओ।” 


“तुझे अकेले नहीं छोड़ूँगी,” सना ने सख्ती से कहा। उसने बैग से एक पेपर कटर निकाला, जैसे वो आखिरी स्टैंड लेने को तैयार हो। 


बाहर गली में, आर्यन ने गली के कोने पर एक पुराना स्कूटर देखा। उसने स्कूटर की चाबी ट्राई की, और इंजन चालू हो गया। उसने स्कूटर को तेज़ी से दौड़ाया, गली में शोर मचाते हुए, ताकि वो लोग उसका पीछा करें। 


कैमरा स्क्रीन पर एक मास्क वाला आदमी गली की ओर दौड़ा, लेकिन दूसरा हवेली के अंदर घुस चुका था। सना ने किचन का दरवाजा बंद किया और टेबल को उसके सामने खींच लिया। “अनेरी, जल्दी!” 


*98%... 99%...* अनेरी ने आखिरी बटन प्रेस किया। 

"Download Complete."

“हो गया!” उसने लैपटॉप बंद किया और मेमरी कार्ड निकाला। 

“चलो! भागो भागो भागो " 


सना ने किचन का बैक डोर खोला। दोनों गली में निकलीं, जहाँ अनेरी ने स्माइली पेंडेंट को टाइटली पकड़ा, जैसे वो उसकी हिम्मत का आखिरी टुकड़ा हो। 


गली के मुहाने पर स्कूटर की आवाज़ आई। आर्यन वहाँ था, स्कूटर पर, उसका चेहरा पसीने से चमक रहा था। “जल्दी!” उसने चिल्लाया। 


अनेरी और सना स्कूटर पर कूदीं। अनेरी ने आर्यन की कमर को टाइटली पकड़ा, उसकी साँसें उसके कंधे पर टकरा रही थीं। सना पीछे बैठी, लैपटॉप को अपने सीने से चिपकाए। 


“वो लोग!” सना ने चिल्लाया। गली के कोने पर वो मास्क वाला आदमी दिखा, उसका ट्रैकर फिर से चालू। 


आर्यन ने स्कूटर को जयपुर की तंग गलियों में दौड़ा दिया। गुलाबी दीवारें धुंधली हो रही थीं, जैसे शहर भी उनके साथ भाग रहा हो। एक गली, फिर दूसरी, फिर तीसरी। 


“कहाँ जा रहे हैं?” अनेरी ने आर्यन के कंधे पर चिल्लाकर पूछा। 


“कहीं, जहाँ वो हमें नहीं ढूंढ पाएँगे,” आर्यन ने जवाब दिया। उसने स्कूटर को एक सुनसान गली में मोड़ा, जहाँ एक पुरानी हवेली की छाया थी। 


वो रुके। सना ने गली चेक की। “लगता है, हमने उन्हें झटक दिया।” 


सना ने लैपटॉप खोला और डेटा चेक किया। “ये... ये पूरा है। अनेरी, तुमने कर दिखाया। रोहन का नेटवर्क अब हमारे हाथ में है।” 


लेकिन अनेरी की मुस्कान फीकी थी। उसने फाइल में अपना नाम फिर से याद किया—"Aneri Shah." “वो मेरा नाम जानते हैं। ये खत्म नहीं हुआ।” 


बाहर, जयपुर की गलियों में एक हल्की सी हवा चली, जैसे गुलाबी शहर उनकी जीत और आने वाले खतरे को सलाम कर रहा हो। 


आधी रात गए अभी तक उन्होंने जिस बंद हवेली को "सेफ हाउस" के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे, वहां भी ज्यादा देर तक महफूज़ नहीं रहते क्युकी टेंशन अभी भी हवा में तैर रही थी। अनेरी टेबल पर बैठी थी, मेमरी कार्ड उसकी उंगलियों में था, जैसे वो कोई बम हो। उसकी आँखें अभी भी उस फाइल पर अटकी थीं—Aneri Shah. Primary Threat.


सना लैपटॉप पर तेज़ी से टाइप कर रही थी। “मैंने डेटा को एनालाइज़ किया। रोहन वी. इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। उसका असली नाम रोहन वर्मा है—एक टेक मोगुल, जो बाहर से एक बड़े चैरिटी NGO  का चेहरा है लेकिन अंदर से ब्लैकमेल और ट्रैफिकिंग का धंधा चलाता है।”


आर्यन ने अनेरी की ओर देखा, उसका चेहरा गंभीर था। 

“तो अब? ये डेटा हमारे पास है, लेकिन वो लोग अभी भी तेरे पीछे हैं”


अनेरी ने स्माइली पेंडेंट को उंगलियों में घुमाया, उसकी आँखों में एक ठंडी चमक थी। “अब हम उसे उसी सिस्टम से हराएँगे, जिसे वो कंट्रोल करता है। सना, क्या तेरा कॉन्टैक्ट सेंट्रल साइबर क्राइम यूनिट तक पहुँच सकता है?”


सना ने सिर हिलाया। 

“हाँ, मेरा कॉन्टैक्ट— "साहिल"साइबर यूनिट में है। लेकिन हमें पुख्ता प्रूफ चाहिए, और वो भी जल्दी। रोहन के लोग अभी भी जयपुर में हैं।”


अनेरी ने मेमरी कार्ड लैपटॉप में डाला। स्क्रीन पर डेटा की लाइन्स उभरीं—नाम, बैंक ट्रांज़ैक्शन्स, चैट्स, और सैकड़ों लड़कियों की फाइल्स, जिन्हें ब्लैकमेल किया गया था। अनेरी ने एक प्रोग्राम रन किया, जो डेटा को ऑर्गनाइज़ और एनक्रिप्ट कर रहा था। “मैं इसे अनुज को सीधे भेज रही हूँ। लेकिन पहले... हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि ये डेटा रोहन के सर्वर्स से पूरी तरह मिट जाए।”


“कैसे?” आर्यन ने पूछा।


अनेरी ने स्केचबूक उठाया, जिस पर तिरछी आँखों वाली स्माइली थी। उसने एक नया कोड लिखा—S1B3-Wipe. “ये मेरा वाइपर कोड है। ये उनके सर्वर्स को क्रैश कर देगा, और सारी फाइल्स—मेरी और बाकी लड़कियों की—हमेशा के लिए डिलीट हो जाएँगी।”


सना ने स्क्रीन की ओर देखा। “लेकिन अगर वो लोग ट्रेस कर लेंगे?”


“वो शातिर है, ट्रेस तो पक्का करेंगे पर इससे पहले हम गायब होंगे,” अनेरी ने कहा। उसने कोड रन किया। स्क्रीन पर एक प्रोग्रेस बार दिखा—

Server Wipe: 10%... 20%...


लोकेशन फिर से ट्रेस होनी शुरू हो गयी पर जब तक बाइक वाले उन्हें ढूंढते तब तक...


Server Wipe: 60%... 70%... 

“अनेरी, जल्दी!” सना चिल्लाई 


90%... 100%. Wipe Complete. 

स्क्रीन पर मैसेज फ्लैश हुआ। 


अनेरी ने मेमरी कार्ड निकाला और सना की ओर फेंका। 

“इसे अनुज तक पहुँचाओ। अब!”



दो घंटे बाद, जयपुर साइबर क्राइम हेडक्वार्टर्स

सेंट्रल साइबर क्राइम यूनिट के ऑफिस में हलचल थी। अनुज, सना का कॉन्टैक्ट, मेमरी कार्ड से डेटा स्क्रीन पर प्रोजेक्ट कर रहा था। रोहन वर्मा का चेहरा, उसके क्लाइंट्स, और ब्लैकमेल नेटवर्क की सारी डिटेल्स सामने थीं।


“ये डेटा... ये गेम-चेंजर है,” अनुज ने कहा। 

“हमने रोहन को ट्रैक कर लिया। वो अभी भी अपने वेयरहाउस में है।”


सना, जो अब यूनिट के साथ थी, ने कहा, 

“अनेरी ने सर्वर्स को वाइप कर दिया। अब कोई डेटा उनके पास नहीं बचा।”


अनुज ने सिर हिलाया। “हमारी टीम अभी रेड कर रही है। 

अब कोई चांस नहीं है कि रोहन और उसके लोग बचेंगे।”


वेयरहाउस, जयपुर आउटस्कर्ट्स

रोहन वर्मा अपने ऑफिस में था, जहाँ करीब 30-40 स्क्रीन चमक रहती थी! 

कुछ की स्क्रीन ब्लैक हो चुकी थी। 

“क्या हुआ?!” उसने चिल्लाया। “सर्वर्स डाउन क्यों हैं?”


तभी दरवाजा टूटा, और साइबर क्राइम यूनिट के ऑफिसर्स अंदर घुसे। 

“रोहन वर्मा, आप अरेस्ट हैं—ब्लैकमेल, डेटा थेफ्ट, और ट्रैफिकिंग के चार्जेस में।”


रोहन ने भागने की कोशिश की, लेकिन ऑफिसर्स ने उसे पकड़ लिया। उसका नेटवर्क, उसकी पावर—सब कुछ चंद मिनटों में बिखर गया।



अनेरी और आर्यन अब सुबह कैफ़े में बैठे थे, सना का मैसेज उनके फोन पर आया—रोहन अरेस्ट। डेटा डिस्कार्ड। अब सब सेफ है ।


अनेरी ने स्माइली पेंडेंट को छुआ, उसकी आँखें नम थीं। 

“हमने कर दिखाया, आर्यन। वो सारी लड़कियाँ... अब वो सेफ हैं।”


आर्यन ने उसे अपनी बाँहों में खींच लिया, उसका माथा चूमते हुए। अनेरी ने जयपुर की गुलाबी गलियों की ओर देखा, जहाँ सूरज अब पूरी तरह चमक रहा था। “ये खत्म नहीं हुआ। अभी और लड़कियाँ हैं, जिनकी आवाज़ को बाहर लाना है।”


आर्यन ने उसका हाथ थामा। “सच कहूँ तो शुरू में मुझे तेरा काम समझ नहीं आया था, यकीं करू भी या नहीं इस पर हल्का सा शक था पर अब ... मैं हर कदम पर तेरे साथ हूँ।”


हवेली की छत पर हवा चली, और जयपुर का गुलाबी आसमां उनकी जीत का गवाह बना।





"अनेरी"

जय वाधवानी 

Contact 9664428370

jaiwrites3682@gmail.com



About : 

"अनेरी " एक ऐसी कहानी है, जो जयपूर की गुलाबी दीवारों से निकलकर पहाड़ों की शांत घाटियों तक जाती है। यह अनेरी और आर्यन की कहानी है—दो अनजान दिल, जो एक छोटे से कैफे की खिड़की के पास मिलते हैं! अनेरी, एक टेक्निकल रॉबिनहुड, जो चुपके से डिजिटल दुनिया को बदलने में लगी है और वृद्धाश्रमों की अनसुनी आवाज़ों को गले लगाती है। दूसरी ओर आर्यन, एक कैफे चलाता है , जो अपनी ज़िन्दगी में कंफ्यूज है पर अनेरी से मिलकर उसके सपनों में अपना मकसद ढूंढ लेता है।

📩 मुझे लिखिए -

Instagram: @jaiwithflow

Email: jaiwrites3682@gmail.com




PUBLISHING SYNOPSIS 

Genre: Hindi Contemporary Fiction | Feminist Romance | Tech & Philosophy

Word Count: ~70,000 words  (According to phrases)

Actual Word Count : 40,000 words (Acc to total words)

Estimated Print Length: 240–270 pages

Target Audience:

Young Adult (16–30 years)

Readers of romantic and purpose-driven fiction

Feminist & socially aware readers

Readers looking for emotionally intense

One-Line Pitch: What happens when a quiet कैफे boy and a mysterious digital rebel fall in love—and the love becomes a movement that survives even after death?

“a quiet cafe boy and a digital rebel fall in love—and the love becomes a movement”