Search..

शुक्रवार, 12 मार्च 2021

बेचारा जुगनू


सूरज की अंगड़ाई लेने से पहले
उठ जाते हैं कुछ जुगनू! 

उस हल्के अंधेरे में 
निकलते हैं दहलीज़ से
छोटे-छोटे परो को खोलकर 
इस उम्मीद में उड़ान भरते हैं 
कि मिलेगा कुछ खुली धूप में

जलती सी आंखों से टटोलते हुए
चोंधियाती रोशनी चुभती तो होगी। 

पर अरमानों के बोझ को
जिम्मेदारियों की कसौटी पर 
कसकर मजबूती से 
ठहरता है कुछ देर

और फिर धुएं की तरह बिखरकर 
उठ जाता है ऊपर 
जज्बातो के भारीपन से 



कसी हुईं मुट्ठी हल्की पड़ने लगती है
क्योंकि लौटना होता है
शाम के अंधेरे से पहले
अनसुलझी पहेलियों की तलब में
अगली भोर शायद कुछ नया होगा
यहीं सोच गहरी ठंडी सांस भरता है
और सो जाता है 
वो आंखें खोल कर 

बेचारा जुगनू।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !