बालकनी में बिताई हुई कुछ शामें
वो होती है अपने आप में पूरा छोटा शहर
जहां सिर्फ मखमली खयाल नहीं होते
निपटते है आपके सारे ऑफिस के काम
दिन रात की ढेर सारी गपशप
किताबों में खोए रहने का इल्म
कुछ पुरानी यादों का भीगा हुआ हिस्सा
तो कुछ नए अरमानों में घुले ख़्वाब
और इनमे ही सबसे सबसे खास
सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा
उफ्फ !!!
बालकनी में बिताई हुई कुछ शामें
और टेरिस पर रात काली करती हुई बाते
ये सब इशारा भर है
समय के एक खुबूसरत पड़ाव की
ना कविता में , ना कहानी में
कुछ किस्से बस ऐसे ही सुनाए जाते है
आपने इतना अगर पढ़ ही लिया है
तो मान भी लो ...
कुछ किस्सेदारियो के जिक्र
ऐसे ही खुले आम किए जाते है !!
✍️ शायराना साहिब