हमने यूं ही छेड़ते हुए कहा..
हर रास्ता मंजिल की ओर ही जाए ज़रूरी तो नहीं !
कुछ बस सुकून से गुजरने के लिए भी बने होते हैं !
अपने आप सामने से उसने जवाब दिया..
हर बार ग़म से शिकायतें हों , , जरूरी तो नहीं !
कभी - कभी सुकून से भी घुटन होने लगती है ।
________________________________
हमने भी ताव में आकर कह दिया..
कश्मकश-ए-ज़िन्दगी सुकून से लबालब होगी,,,
बस नज़रिया-ओ-नज़र
बेबाक चाह-ए-घुटन से भीगे न हो !
क़ातिलाना जवाब आया..
उल्फत ए जिंदगी में कशमक़श बहुत होगी , ,
आदाब - ए - क़फ़स में संभलकर रहना , , ,
अहल - ए फ़िक्र - ओ - नज़र से वहसत बहुत होगी !
________________________
अब ये तो यार ये पूरा ऊपर से गया ,
बस टेक दिए घुटने और कहा..
शायद लफ़्ज़ों के खेल में
मैं आपसे नहीं उलझ सकता !
तो चलो खुल के बोल दो !
कुछ लम्हे प्यार से तुम जी कर देखो ,,,
कुछ बेपरवाह हमे भी यारी के नाम करने दो !
बेहतर हैं दूरी बनाने से तो..
कुछ हम भूलते हैं कुछ तुम भूला दो !!
________________________
जवाब में जो शायद उम्मीद ही न थी..
ना जाने कैसा इम्तिहान - ए - जुनूं था उनका , , , मुख़्तसर कैफियत का ही ज़िक्र हुआ था , , ,
और दोस्ती हमसे बदनाम हो गई !
________________________
बस और क्या फिर...
आज तक बाते अधूरी ही पड़ी है !
😁😂😂😂😂😂😂😂😂