इक दिन तेज़ बरसती बारिश में
खड़ा रहूं बालकनी के उस कोने पर
जहां हर बार की तरह
हाथों में तेरी तस्वीर नहीं
खुद तुझे पास बैठाकर
हथेलियों से तेरी फिसलती उंगलियों
को छूते हुए तेरे बड़े से जुड़े में जाए
और एक हल्के से झटके में
वो लंबे बाल कंधे से
होते हुए बिखर जाए !!
सिरहाने रखी हुई टेबल पर वो चाय
जिसे मैं दोबारा गरम कर के लाया था
तेरे साथ दो घूंट नशे में पीने को
वो ठंडी बारिश के माहोल में
गर्म होती तेज धड़कनों से हारकर
फिर चाय ठंडी होने लग जाए
पर इस बार नहीं !!
इस बार नहीं ...
जो मौक़ा मिला सखी तो
बाते होगी अपने दरमियान उन किस्सों की
जिनमे हुई थी पहली मुलाकात हमारी
पहला किस्स पहला प्यार और वही
✍️शायराना साहिब
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !