Search..

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

वो लापरवाह सा लड़का

उन लंबे से उलझे बालों को 
सरकाते हुए एक ओर
वह लड़का 
नंगे पैर जाने क्या ढूंढता रहा 
इधर-उधर नजरें फेंकते हुए 
पैरों को घसीटते हुए 
चलता रहा चलता रहा 
अचानक जाने क्या मिल गया 
चेहरे पर अजीब सी हंसी और 
धूप में छांव सा सुकून 
शायद किसी का अधूरा छोड़ा हुआ
खाना दिख गया
उठाया, रखा संभाल के 
अपने मेले-कुचले थैले में 
और  न  जाने कब 
वो लापरवाह सा लड़का 
अपनी किस्मत से आंख मिचोली 
खेलते हुए ओझल हो गया 
फिर उसी उजली सी  धूप में।।

✍️ शायराना जय



_________________________________
(पूरा पढ़ा हो तो अपना अमूल्य फ़ीडबैक जरूर दीजियेगा! ताकि मैं और बेहतर लिख पाउँ और ऐसी ही नई रचनाये आपके समक्ष ला सकू )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !