Search..

सोमवार, 7 फ़रवरी 2022

कहीं मेरा ज़िक्र न था

किताब : कहीं मेरा ज़िक्र न था
कवयित्री : डिम्पल राठौड़



परिपक्वता की नींव है डिम्पल की कविताएं

खनकती चूड़ियों की आवाज़ सी है डिंपल राठौड़ की कविताएं, पढ़ते हुए जैसे-जैसे आप गहराई में उतरेंगे वो आपके मन को शांत नहीं रहने देती और वास्तविकता से रूबरू करवाते हुए मन को झकजोर देती है । कहीं ये खनक प्रेम की सौगात सी लगती है प्रियदर्शी पर लिखी हुई कविताएं पढ़कर, तो कही वियोग में टूटी हुई चूड़ियों की खनक की तरह जो आपको विरह और समाज के काले सच से रूबरू करवाते है । 


दो चेहरे लेकर घूमने वाले लोगो पर भी कवियत्री ने तंज कैसे हैं तो कहीं खुल के ऐसे दकियानूसी समाज में रहने से साफ नकार दिया है । अपनी पिछली किताब "जब भी मिलना" के बाद इनकी कविताओं में परिपक्वता का मोड़ देखा जा सकता है, अपने अस्तित्व को लेकर उलझते सवाल और झुलसते मन को कविताओं में अंगारों की तरह उतारा है । 

व्यक्तिगत रूप से भी डिंपल एक स्पष्ट मत रखने वाली वह लड़की है जो लोगों की राय , नकारात्मक विचार, जाति धर्म से जुड़ी मिथ्याए और खोखले मशवरो के सख्त खिलाफ है । इनकी किताब "कहीं मेरा जिक्र न था" की कविताओं में इनके व्यक्तित्व का रंग भी झलकता है और कहीं ना कहीं अपने आसपास के परिवेश में हुए परिवर्तन इन्हे बहुत प्रभावित करते है । अक्सर सोशल मीडिया पर भी कहा जाता रहा है कि डिंपल प्रेम से जुड़े विषयों पर ज्यादा लिखती है पर इसी विषय पर यह द्वंद भी रहता है कि जिंदगी और प्रेम पर तभी लिखा जाता हैं जब तस्सवूर से ज्यादा तजुर्बे पर लिखा गया हो । इस बारे में देखा जा सकता है किताब को पढ़कर कि डिंपल का किसी भी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर लिखने से बेहतर उन्हें साफ और सटीक मायने में लिखना पसंद है । प्रेम पर विलक्षण रूप से अपने विचारों को उन्होंने समेट कर किताब की नींव रखी है।


इसलिए किताब की सफलता की तरह उनकी इस नायाब किताब पर भी सफलता की उम्मीद करते हुए ढेरो शुभकामनाएं ..


Emcee Jai Vadhwani
Churu (Raj)