याद है बहुत अच्छे से वो पहली मुलाकात
जब बातें चली थी बातों ही बातों में
अजनबी से थे हम दोनों ..
पर बाखुदा कुछ अपनत्व सा था उसमें ।।
कभी कहा नहीं । पर हां!
बातें बेशक हमारी बिना हाथ पैर वाली होती रही
पर फिर ख्यालात जुड़ने लगे मस्ती ही मस्ती में ।
धीरे-धीरे शुरू हुआ सफर यारी का
और रास्ते दोनों के मिलने लगे एक ही सफर में ।।
बेशक थोड़ा अजीब सा लगे
पर हां! कुछ सुकून सा है तुझमें !!
सुनता हूं जब भी तुम्हारे छोटे-छोटे सपने
एक छोटे से गांव से निकला तारा आसमां में ।
देखिएगा समय भले थोड़ा ज्यादा लग जाए
पर मानता हूं ! एक अलग ही तेज होगा उसमें !!
तुम्हारा यूं ज़मी से जुड़े रहकर काम करना
छोटे-छोटे बच्चों के लिए कुछ नया करते रहना
बेशक जमकर बैठे हो बहुतो के दिलों में !
कभी बेटा तो कभी दोस्त ,
कभी गुरु तो कभी भाई ..
लॉयल्टी दिखती है तुम्हारे हर किरदार में !
अब तो बस दुआ है हमारी
एक दिन नाम होगा तुम्हारा पूरी कायनात में ।।
हां ! पर याद रखना ...
चाह-ए-मंजिल में नहीं सुकून-ए-सफर में यकीं रखना
जब तक कुछ ना मिले दुआओं में यकीन रखना !
देखना धीरे-धीरे फिर तुम ...
मुस्कुराहट होगी तुम्हें चाहने वाले हर दिल में
आएगा वो भी एक दिन ,
गर्व से सीना ठोक कर
सब नाम लेंगे तुम्हारा पूरे गांव में ।।
सीखा है बहुत कुछ हमने भी तुमसे ,
जिम्मेदारियां होने पर भी लगे रहना
बस अपनी ही लगन में !
आदर्श हो तुम भी किसी के ...
बेइंतहा बस यूं ही लगे रहो जुनून-ए-ख्वाब में !!
____________________________
आपका ज़िद्दी शुभचिंतक