आज सांसो ने साथ देने से मना कर दिया
तो कुछ भुला-बिसरा बचपन याद किया !
जो अक्सर बचपन में लिपट जाते थे पेड़ों से
खुले हाथों से बाहों में लेकर यूं बाते करते
मानों पेड़ो को महसूस कर लेते थे नब्ज़ से
फुदक कर झट से चढ़ जाते
और देख लिया करते थे पूरी दुनिया आंखों से
सोचते थे कभी काश बात कर पाए हम इन पेड़ों से
यार कमीनों को जोर से आवाज लगाते
और खेलते गुल्ली-डंडा लकड़ी की काठ से
उम्र का कांटा चढ़ने लगा
बड़े होने का गुरुर क्या हुआ
लगने लगा क्या रखा है इस गांव की आबोहवा में
बड़े सपने लेने लगे बैठकर उन्हीं पेड़ों की छांव में
कितनी रोचक होगी यह दुनियां
देखना बड़े शहरों की बड़ी इमारतों से
पहिया दौड़ा वक्त का
तो ख्वाहिशों में हलचल मची
पहुंचे बड़े शहर और हुए रूबरू खयाली मंजिलों से
जेबे भरना शुरू की तो पता ही ना चला
कब दूर हो गए अपने ही गांव से
भुला दी गई वह गांव की जमी
भुला दिए गए वह लहराते खेत
पैसों की खनक का था जोर या उस चाह का
जो उबाल लें रही थी पैसों की प्यास से
बस अब नाम कमाने का चढ़ा था नशा
दौड़े इतने तेज़ की दूर हो चले खुद से
वक्त ने लगाम कसी और
सब याद दिलाने बरसाया अपना कहर वायरस से
सुनामी की तरह सब इतना तेज़ी से हुआ
कि उल्टे पैर दौड़ शुरू हुई इस बार बड़े शहर से
टूटी हुई ख्वाहिशों और अकेलापन समेटकर
देखो लौट रहे समझदार इंसान एक बार फिर से
गांव ने अपनी बाहें आज भी वैसे ही खोल रखी थी
जैसे बरसों पहले खोली थी जाने से
कल जो मुड़ के देखना भी नहीं चाहते थे
उनके हाल देखकर बादल उमड़ पड़े आंखों से
देर हुई पर दुरुस्त आए
रखे पैर अपनी जमीन पर और लगे गले अपनों से
सांसो का लेन देन का तमाशा खत्म नहीं हुआ
पर अब थोड़ी उम्मीद थी तो बस गांव से
हॉस्पिटल की अफरा तफ़री और
यहां वहां भागते लोग जब लगने लगे सहमे से
कालाबाजारी का बीज बोया गया
और डर बैठा अन्दर बाहर दोनो से
कुछ पेसो की भूखे लोग अभी भी
जब खेलने गए सांसो से
तो ऑक्सीजन हवा की खेल गई इंसानों से
मौते लाजमी थी ! जगह भरने लगी कब्रिस्तान की
तो हारने लगा इंसान अपने ही कारनामे से
जब स्थिति संभली नहीं
तो मदद की गुहार लगने लगी अपने उस भगवान से
अंजाम क्या लिखूं अब
कविता खत्म नहीं है पगले
ये शुरू हुई है अभी तो फिर से ।।
आज सांसो ने साथ देने से मना कर दिया
तो कुछ भुला-बिसरा याद आया फिर से !
✍️ शायराना साहिब
क्या ख़ूब रचना रची है कवि की कल्पना ने। पढ़कर अती प्रसन्नता हुई ।
जवाब देंहटाएंबहुत खूब जनाब
जवाब देंहटाएंYou all are great ❣️...great lines ...��
जवाब देंहटाएंYou all are great ❣️...great lines ...��
जवाब देंहटाएं