हम और आप जैसे लोग कहीं न कहीं इनसे थक भी गए है और कुछ नया, ऑथेन्टिक और वास्तविक पढ़ना चाहते है । तो इन सब से उब चुके लोगों को मैं पर्सनली रिकमेन्ड करना चाहूंगा ये मेरी पसंदीदा किताब - "अक्टूबर जन्क्शन" सबसे ख़ास बात ; कहानी में इतनी सच्चाई है कि इसके किरदारों के नाम तक बिल्कुल ऐसे के ऐसे वास्तविक लिए गए है , कोई फिल्टर नही । जिन चीज़ों से हम वाक़िफ है - बिल्कुल वैसे ही : ना प्रोपर हैप्पी एंडिंग , ना कोई नायक और ना ही मिर्च-मसाले के साथ परोसी गई क्लाइमेक्स वाली कहानियां !!
मुख्य किरदार है 'सुदीप यादव' ; दिन-रात जो हम होटलों और ट्रिप के लिए बूकिंग करते हैं " बुक माई ट्रिप " उसी के जानें माने CEO और अपने दम पर जीने की चाह रखने वाली 'चित्रा पाठक' ! कहानी इन्हीं दोनो की केमिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है । सच कहूं तो पहली बार कहानी ऐसी लगी है , जिसमें सिर्फ सब्जेक्ट या ऑब्जेक्ट नही , एक थर्ड पर्सन आता रहता है आपके और किताब के बीच ! जो हर 3-4 पेज बाद आपसे संवाद करने आता हैै, हुबहू वैसे ही जैसे हमारे पसंदीदा शो 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' में !
लेखक "दिव्य प्रकाश जी दूबे" जिन्हे हमने लेखन में हमेशा ही आदर्श की तरह माना है ! उनकी इस किताब के बाद उनके लिए Respect और ज्यादा बढ़ गई है। अगर आप बहुत ज्यादा किताबें पढ़ते है , तो आप नोट कर पाएंगे - ना सिर्फ ये कहानी अनोखी है , किताब का चटकीला पीला रंग , उसका संदेहास्पद शीर्षक , खुद का मसालेदार परिचय , मदमस्त प्रस्तावना और किताब के शुरू से लेकर आखिर तक आपको जोड़े रखनी वाली स्टोरी राइटिंग स्किल गजब है ! कहानी में बहुत सी जगह आप जजमेंटल होकर सोचने लगेंगे , ये तो अब आगे होना है ही जैसे लड़के को रोता देख लड़की सामने से मनाने या चुप करवाने तो आएगी ही - लेकिन नहीं ! लेखक बीच में आकर आपको ठगा सा महसूस करने को मजबूर कर देता है ।
कहानी भारत के अलग अलग कोनो में आपको घुमाएगी , पर जहां बनारस के गंगा घाट से शुरू की, वहीं आखिर में आपको लाकर ठहराव देगी ! बाकी आगे की कहानी में आप जाने या कहानी के किरदार ... कि वो आपको कितना रोमांचित कर पाएंगे !!
अब बस उनकी अगली किताब का इंतजार है ...
Available at Amazon :
ISBN : 9789387464407