Search..

मंगलवार, 4 मई 2021

अकेलेपन की उधेड़बुन

रात को बिस्तर पर जाने से पहले
अक्सर हॉस्टल की मुंडेर पर थोड़ी देर 
मेरा मन पैर बाहर करके बैठ जाता है


सड़क पर जलती बुझती लाइटे दिखती है
भागती गाड़ियां धुंधली होने लगती है


एक ठहराव मेरी ओर रुख करता है
बस फिर दूर पसरा कोई सन्नाटा 
नजदीक आकर मेरे पास बैठ जाता है
बतियाता हूं बंद होठों से थोडी देर
और ...
और कुछ देर ठहर कर
सो जाता हूं तकिए पर सर रख कर
आंखें बंद हो जाती है
और अन्दर ही अन्दर
एक उधेड़बुन के साथ 
वो ख़ामोशी मुझे सुला देती है !!





~~~~~✍️ शायराना जय ~~~~~ ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

⏰TimeZone : Midnight 01:20 AM


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !