बीती दोपहर कमरे में सोते हुए ऐसे ही बीते दिन याद कर रहा था तभी बेटे जय ने मुझे 'परछाइयों का शहर' पुुुस्तक पढ़ने को दी । लॉकडाउन की वजह से वैसे ही कामकाजी दिनचर्या से फ्री होकर आराम करना था सोचा क्यों न मंजु जी शर्मा की लिखी इस किताबी शहर में एक चक्कर लगाया जाए !
करीबन तीन दिन लगे मुझे धीरे-धीरे महसूस कर पढ़ने में पर पाठको से सच कहू तो मुझे ये कहानी-संग्रह न लगकर मेरे आसपास की सत्य घटनाए लगी जिनकी बारीकियां समझी जाए तो समाज को आइना दिखाती है ! जैसे शुरुआती कहानी 'आवारा बच्चे' में बच्चो के लिए न भूत था न भविष्य , बस चंद जरूरतों भरा वर्तमान था । 'गर्ल्स हॉस्टल' मे उदास एक लड़की संचिता का यह कहना कि उसे उसका प्रेमी तो अपने जन्मदिन पर भी पिंड बलूची ले गया जबकि गौरी का प्रेमी उसे बड़े-बड़े महंगे होटलो में ले जाता था यह सब उसे हीन भावना का अहसास कराता है ।
कहानी 'खट्टी वासना' यह हमें पुरुष प्रधान समाज का आइना दिखाती है जबकि 'खोटे सिक्के' मे कलावती अपनी जीजी के आगे अपने को तुच्छ समझती थी कि उसकी जीजी जिसके बेटे विदेश मे रहते है अति सम्पन्न ! दिमाग में द्वंद तब आता है जब जीजी ने बताया कि उसके बेटो ने गलत आदतों के चलते उनका घर तक बेच दिया है ! तब कलावती अवाक रह गई कि हे भगवान ऐसी औलाद ; मै जिन्हे हीरा समझती थी वो तो पत्थर निकले अब उसे अहसास हो गया था धन ही सब कुछ नहीं होता आदर्श महान होता है। समाज मे सिर्फ एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ तथा कम पढ़े लिखें व नेक दिल इंसानो को तुच्छ समझना अच्छे से दिखाया गया वहीं कहानी "किसका घर" बहुत ही मर्मस्पर्शी है ! पात्र लाछी जिसने जीवनपर्यन्त अपती छत के लिए संघर्ष किया लेकिन उसे न पिता का घर मिला ना ससुर का अंत मे उसके कहे शब्द अब कहा है घर ? बीर (भाई) अब तो हर दिन हर रात सड़क पर ही बसेरा करना पड़ेगा। ये तूने क्या किया बीर कहीं का नहीं छोड़ा रे , स्तब्ध कर गया ।
ऐसे ही 11 कहानियों को अपने संकलन में शामिल कर जो आपने पेश किया है , सच में सराहनीय है !
पिछले वर्ष लॉकडाउन अंतराल मे लेखिका मंजू जी शर्मा ने वीडियो से एनसीसी कैडेट्स को संदेश देते हुए गीत 'कहाँ तक ये मन को अंधेरे छलेंगे' के रोमांच व ट्रेनिंग गतिविधियो में डटे रहने का संकल्प याद दिलाया । उस वीडियो को देखने के बाद आपके इस शहर में घूमकर लगा जैसे बड़े शहरो के अन्दर सच में परछाईयो में इंसान का खोल तो बरकरार है पर उसमे न दिल है न जज़्बात है । अत में यही कहूंगा आपकी पुस्तक एक पुस्तक ही नहीं एक खजाना है जिसमें एक-एक कहानी ऐसे लगता है कि जैसे कोई घटना आज घटी हो या कुछ दिन पहले ही ! आपकी शैली लेखन अमृत है और अविस्मरणीय भी । आपकी शीघ्र प्रकाशित पुस्तक 'यादो की रहगुजर' की प्रतिक्षा में !!
आपका शुभचिंतक
किशनलाल वाधवानी
बेहद उम्दा…✍🏻
जवाब देंहटाएंशुभकामनाएं…!🤗
खुब रास आते जा रहे हो।।।
हटाएंजय भाई 👍👍
😍😍
Kya baat kya baat🎉🔥🔥
जवाब देंहटाएंBohat khoob👌👌❤️
जवाब देंहटाएं