किताब के चटकीले पीले रंग से लेकर उसमे गहराई तक जाकर जिन्दगी के अनुभव को समेटकर लिखा हुआ लगभग हर प्वाइंट अपने आप में नया-नवेला है। शायद ये मेरी पहली किताब है पिछले इतने सालो में जिसे पढ़ने में मुझे एक महीने से ज्यादा लगा है। एंटरप्रेन्योरशिप को ध्यान में रखते हुए लेखक "अंकुर वारिको साहब" ने जो तसल्ली से एक-एक सतह को उखाड़कर पाठको के समक्ष रखा है वो उनकी बिजनेस वर्ल्ड के कड़वे और अनूठे अनुभव को दर्शाता है।
जीतकर किसी चीज़ के बारे में लिखना हारे हुए किसी शख्स के लिखे हुए की तुलना में हल्का ही होता है, यहां अंकुर सर की जिंदगी के उतार चढ़ाव में जितनी बार भी वो हारे है उन्हें बड़ी तवज्जो से प्राथमिकता देकर उन्होंने किताब में उकेरा है और दिलकश तरीके से स्वीकारा है। मुझे व्यक्तिगत रूप से सबसे अच्छी चीज लगी वह यह लगी कि कच्ची उम्र से ही उन्होंने अपनी जिंदगी के समय के हर फेज को जैसे गूगल कैलेंडर में उतारा है, उनकी हर हार हमे अपनी बड़ी जीत से भी ज्यादा रुचिकर लगने लगती है।
करीब 300 पेज की इस किताब, जिसे लगभग 70 मिलियन से ऊपर पढ़ा और देखा जा चुका है; इन्होंने ऐसे छ: अलग-अलग फेज में किताब को बांटा है। इसमें "सफलता, रुचि, जागरूकता, एंटरप्रेन्योरशिप, पैसा और रिलेशनशिप" को वरीयता दी है जिनमें मुझे सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग लगे एंटरप्रेन्योरशिप और रिलेशनशिप के नोट्स वाले किस्से। यहां वहां की बाते न घुमाकर बड़े स्टेट फॉरवार्ड तरीके से इन्होंने अपनी किताब में शायद 10 डायरियो जितनी कहानियों को समेटा है, जो अपने आप में किताब को पढ़ने के लिए समय देना लाज़मी साबित करता है। जिन्होंने भी हाल ही में कोई स्टार्टअप, इनोवेशन या बिजनेस का प्लान किया है या करने जा रहे हैं मेरी ओर से उन्हें Must Recommend है।
आइए और बनिए इनकी Entrepreneurship का हिस्सा...
✍️ : @shayrana_jai
#booksrecommendation
#passiontoprofession
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !