Search..

सोमवार, 12 दिसंबर 2022

चेहरे पर मुस्कान लिए बैठे है

// चेहरे पर मुस्कान लिए बैठे है //

खुली जुल्फों से जो संवारे हैं सपने 
नन्हीं आंखों में उम्मीदों का
अंबार लिए बैठे हैं
बातों में नादानी झलकती है 
पर जाने होठों पर 
गिला-शिकवा होकर भी चेहरे पर
अलग सी मुस्कान लिए बैठे हैं

वह कहती है ...
कमजोरी ना समझो मेरी खामोशी को 
बहुत से जज़्बात दफनाए बैठे है 
अब कैसे बताएं उन्हें
हाल तो हमारा भी कुछ यूं है 
ख़ामोशी में शोर छुपाए बैठे हैं

हाँ! प्यारी सी कुछ यादे
जुड़ी है उनके साथ
शायद वो अपने ही 
तन्हा दिल से जुड़े बैठे है
हमारी प्यारी दोस्त का 
हम हाथ तो थाम ले
पर फिर भी साथ की
सिर्फ़ उम्मीद लिए बैठे है

ख़्वाहिश है 
कभी समन्दर बने वो
बहा दे सभी शिकवे-शिकायतों को 
ज़िन्दगी बड़ी हसीं है
बाहर से नहीं 
अंदर से अपनाएं इस बात को
रही बात ज़िन्दगी जीने की
उसमे तो वो Ph.D. किये बैठे है

माना आप कभी खुलकर हमसे
अपनी सारी बातें शेयर न कर पाए 
इबादत में दुआ मांगते हैं 
कभी गलती से ऐसा मोड़ भी आएं 
मुस्कुराहट की वजह बने हम 
और बाखुदा आप उसे दिल पर ले बैठ जाएं
गुस्सा ज्यादा हो तो लड़ लेना हमसे 
पर हक से रो भी लेना 
जो कभी मन बैठ जाए

वादा सिर्फ़ खुशी में
साथ देने का नहीं किया
कभी अच्छे से मिलो तो बताएंगे 
गम के मंजर में भी
हाथ थाम कर बैठ जाएंगे

✍️ *शायराना साहिब*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !