ज़िंदगी जीने का एक पहर
जो बीत रहे ये लम्हे यूं ही
जी जां फूंक के
बढ़ चलो अपने
किसी ख्वाबो के शहर
काटते काटते ये खाली ज़िंदगी
ना तुम्हारी सनम हो पाएगी
ना ही मर्ज की दवा
क्यों लिखी जाएं आंसुओ से कहानी
जब बहकते अंगारे कर सकते हैं
तुम्हारे सुनहरे किस्से बयां
निकालो थोड़ा जमीर से धधकता जुनून
मालूम है कटेगा नही
छूरे से पीतल की पत्तल
तुम कोशिश आजमाओ तो सही
कहानी तुम्हारी थी ना
कैसे दे दी कलम किसी और के हाथ में
सपने खुद बुने थे
कैसे फैसला पिघल गया
किसी और के मशविरे राय में
उठो बरखूरदार
ना चल सको तो घसीट लो पैरो को
ना आंखो का पानी रुक सके
तो मिट्टी से भर लो आंखो को
ठंडा जमीर तो वैसे भी
कोई काम ना आया तुम्हारे
जब सब खो ही चुके हो
तो उठो काहे बांधे हो उम्मीदों को
बस एक इंच मेहनत और
छीन लो अपने हिस्से की जीत
मोह और आडंबर की
नुमाइशे और भी है
इस खोखली दुनियां में
जब तुम्हारी सादगी
किसी को रास आई नही
तो खोलने दो अब अपना उबलता खून
लगा दो जान जितनी तुम्हारी हो आखिरी सांस में
मिलेगा या नहीं ?
क्यों ही वादा करना है
बस मुकरे नही ना तुम अपने स्वाभिमान से
समझ लो !!
जीत तो ऐसे ही ली आधी दुनिया
तुमने अपने ईमान से .
परखती रहेगी दुनिया तुम्हे
तुम्हे निखरते रहना होगा
तालियां भी खूब मिलेगी
इस बिके हुए बाज़ार में
तुम आगे बढ़ते रहना होगा
आसमां से होकर गुजरे ना गुजरे
आखिरी ठिकाना तो अब
बादलों के पार ही होगा .
✍️ शायराना जय
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !