Search..

बुधवार, 13 अक्टूबर 2021

मनाली ! हम लौट आएंगे

सुनो ! 
बात तुम्हारी हो या हमारी
बचपन से वादियों में घूमने का ख्वाब सजाया है

वो मनाली हो या शिमला
वो केरला हो या चंबा
हमारे अंदर एक शख्स को हमने 
बस हसीं वादियों की तलाश में पाया है 
😍☺️☺️☺️


मै मिला इक गहरी खामोशी से
जहां मानो बरसो से कोई 
हमारी भागती-दौड़ती जिंदगी से 
ठहरकर हमारा इंतज़ार कर रहा है 

मैं मिला पहाड़ी के उस ऊंचे पत्थर से
जहां से टकराकर आवाज मुझ तक लौट आती है
गाड़ी में बैठकर जब सब फोन में मस्त थे
मैं ठहरा दो पल इत्मीनान से 
इस कसक में 
कि कोई पुकार रहा है 
🥺🥰🥰


फोटोज बहुत है यादों के लिए
पर तलाश थी न जिस सुकून की 
वो मिली कविता में या उस खामोश जंगल में
जहां आंखे मूंद कर जब दूर तक देखा 
बस एक गहरी उदासी सी मिली जहां में


सही या गलत से कोसो दूर
हम चल पड़े दोस्तो के काफ़िले के साथ
सुनो तुम !! 
हां तुम ! 
देख सकते हो की हम सब शांत है 
मौज मस्ती के पलो के साथ 
एक शख्स है कयूम सर नाम से 
जिन्होंने हमे मंजिलों से पहले सफर पर 
चलने का एक आयाम बताया 
🙂🤗🤗🤗



एक शख्स 
जिसकी गोद में मैं मेरा सर रख सकता हूं
जिससे उदासी भरे माहौल में 
हंसी-ठिठौली रंग भर लेती है 

एक शख्स
जिसकी वजह से हम करीब है इन वादियों के
उधड़ती ज़िन्दगी के धागों से
जिसकी बाते हमे लय में बांध लेती है
☺️🥰🥰🥰


शुक्रिया हम में से हर एक शख्स का
जिसने मिलकर रास्ता आसान बनाया
अनजान रहकर भी साथ देकर 
5 दिन में एक परिवार बनाया 

शुक्रिया घनी वादियों का
जिसने अहसास दिलाया कि
कुछ छूट गया था जिंदगी की भागदौड़ में जो
अब फिर से उसे समेटना है 
यादो को दिलो में महफूज रखना है
और सुकून को जहन में !! 
वादा तो नही प्यारे रोहतांग
पर उम्मीद करते है 
जितना जल्द होगा 
लौट आएंगे फिर तुम्हारी इन
हसीं वादियों में नए पलो के साथ !! 
😍🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩


✍️ *शायराना जय* 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !