पापा की चहल कदमी सुनाई देती है
घर के गलियारे में
चक्कर काटते हुए यहां से वहां
मैं देखता हूं छत की मुंडेर से आंखें छिपाकर
तो किसी ख्याल में डूबे हुए मिलते हैं
सामान्य से धीमी चाल में
हाथ मानो कोई कहानी को आकार दे रहे हैं
नजरे कुछ पल ठहरती हैं
पास रखे गमलों के पौधे की फूलों की ओर
और फिर मानो कोई बीती हुई कहानी
याद कर रहे हैं
चेहरे पर हंसी नहीं होती
एक शांत सी उदासी दिखती है
फिर पापा कुछ देर बैठ जाते हैं
मानो हो किरदार गहन सोच में
खुद की कहानी में गहरे बैठते हुए
अचानक ढलते सूरज की सांझ में
लौटते चिड़ियों की चीची सुनते हैं
पापा ऊपर देखते हैं और
खींचे चले आते हैं वर्तमान में
बस ऐसे ही टुकड़ों-टुकड़ों में देखा है
पापा को बीते जमाने में खोते हुए
गलियारे में चलते हुए ।।
_______________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !