गर तुम्हारे सपनो में मंजिलो से ज्यादा सफर की बात है
इस बड़ी सी दुनिया में
तुम छोटी-छोटी ख्वाहिशों के साथ निकल पड़े हो
जगह-जगह ठहरना और कभी सांसों से भी तेज दौड़ना
गर तुम्हारी फेहरिस्त में जुड़ने लगे
तो तुम कह सकते हो
हां ! तुम मुसाफिर हो
हर शाम डूबते हुए सूरज को देखकर
जो तुम खुद से अकेले में बात करते हो
पहुंचने का कही कोई इरादा नहीं है तुम्हारा
पर पेड - जंगल - झरनो की
अकसर बात करते हो
तो हां ! तुम मुसाफिर हो
घर की दहलीज लांघी हो या नहीं
अरमानो की घडी कलाई पर हो या नहीं
जो सहुलियत से गहरी सास भरकर निकल पडे हो
तो हां । तुम मुसाफिर हो
बात ये नहीं कि मुसाफिरों का कोई ठिकाना नहीं होता
अगर ये होता तो परिंदों का कोई घराना नहीं होता
बस बात इतनी सरल सी है कि
अगरतुम मुसाफ़िर हो
तो तुम्हारे ख्वाबों का कोई पैमाना नहीं होता
और आखिर में
यह सब सुनकर तुम जो
हल्का-हल्का मुस्कुरा रहे हो
तो मुबारक हो ..
तुम भी मुसाफिर हो !!
__________________
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !