इक अरसा हुआ
ठहरकर किसी की इत्मीनान से बातें सुनते हुए
एक दोस्त से रूबरू होकर याद आया
कुछ था जो जरूरी होकर भी पीछे छूट गया
कल शाम उसने छत पर बुलाया
बिना काम बिना बात बस कहा
चल खुद को खाली करते हैं
अरसे से जो बातें खुद से नहीं की
वो बेहिचक एक-दूसरे से कहते हैं
मैं शांत था समझदारी के फेर में
पर क्या ही कहता
वो उलझा सा सख्श अब देखने लगा
ढलती हुई शाम के सूरज की ओर
मैं समझा नहीं पर ठहराव महसूस करने लगा
बातें नहीं हुई मुझसे दिल की पर उसकी सुनने लगा
वह बीते कल में ले गया और मैं चलता गया
कुछ समय के घाव थे बातों में
तो कुछ उम्र के पड़ाव में होने वाली गलतियां
कुछ मानो पिघलने लगा था मन के दरीचों में
और अब एक तरफा बाते दो तरफा होने लगी
खुलने लगी मेरे भी मन की जर लगी हुई कड़िया
जिन पर मानो बरसो से दीमक लग गए थे
बाहर झांकने लगी दिल में पुरानी बैठी बतीयां
आज उसने फिर घर पर बुलाया है
देखते हैं! कितना ठहरे और कितना गहरा उतरे !!
_______________
✍️ शायराना साहिब
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !