जरा फुरसत से कभी देखो अपने आसपास ! हम सब की जिंदगी में ऐसी कोई ना कोई कहानी दबी पड़ी होती है, जो ना तो सबके सामने लाने की हिम्मत करते हैं ना कभी बाहर आती है ।
युवा लेखिका "सवि शर्मा" ऐसी ही एक कहानी को कुरेद कर हम सबके सामने रखती है जिसे पढ़ने पर मानो हम खुद उसे दिन-प्रतिदिन जी रहे हो । सबसे खास बात , जो हम कभी नहीं स्वीकारना चाहते कि हमारी जिंदगी कितनी असंभावनाओं , दुखद संजोग और पड़ाव से गुजरी है । हम बस आदर्श छवि बनाते हुए यूं पेश आते है की दुनिया की नजर में खुशमिजाज और अपनी ही नजरों से भागने के यतन में लगे रहते हैं ! इसलिए किताब का शीर्षक 'Stories We Never Tell' एकदम सार्थक मालूम होता है !
इनकी कहानी में दो रोचक क़िरदार है : पहली जाह्नवी जो एक चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है और आदर्श जिंदगी जिंदगी को जीने की प्रकाष्ठा से जुड़ी हुई हैं, जो असंभव ही है ! वहीं दूसरा सामान्य सा युवा लड़का अश्रय , जो मध्यवर्गीय परिवार से हर छोटी-बड़ी खुशी को जीता हुआ अपनी मां की सभी ख्वाहिशे पूरी करना चाहता है । ट्विस्ट यहां दिखता है जब जिंदगी दोनो को अचानक गमगीन मोड़ पर ला देती है , जहां उन्हे सब धुंधला और आभासी लगता है । दोनो द्वंद को कैसे जीते है , इस रोचक और मदमस्त सफ़र को लेखिकाने बड़ी जिंदादिली से दिखाया है ।
हां पर इसका अंत काफी संदेहास्पद रहा मेरे लिए ! बेशक बीच में आकर मुझे लगा कि कहानी को कुछ-कुछ जगह तथ्यात्मक ज्यादा बनाकर किरदार को कहानी से दूर कर दिया । कुछ जगह हास्यप्रद रूप से गंभीर किस्सो को पेश किया गया, जो शायद सही बुनियाद में बुने होते तो कहानी एकदम मुकम्मल साबित होती ।।
पर आखिर में पाठको से यही अनुग्रह है , अगर इत्मीनान से कुछ हटकर पढ़ना हो जहां एक सेलिब्रिटी की दुनिया में झांकने का मौका मिल रहा है पढ़ते हुए । तो सपनों और संघर्ष की इस मजेदार कहानी से रूबरू होकर देखिए .... किताब अमेज़न पर उपलब्ध है :
https://www.amazon.in/dp/9389152046/ref=cm_sw_r_cp_apa_glt_fabc_dl_XS60B5SFFNR0QD9CEQ1T
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !