Search..

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

एक बार मंदिर चलते है फिर से


सूरज की पहली किरण के ज़मी पर गिरते ही 
मेरे ठिठुरते शहर के उस छोटी सी गली के कोने में 
अली चाचा के ढ़ाबे से चाय की 
बेशोख महक आ रही है !
जरा मुड़कर देखिए . . . 
सलवार-सूट में सादगी का लिबास ओढ़े
कोई हसीन सी लड़की भीनी सी खुशबु लिए 
मंदिर की ओर जा रही हैं !!
 . . . 


घने कोहरे से बेफिक्र 
ओस की सफेद चादर की ओर
बस चले जा रही है . . 
अरे - अरे . . . 
अचानक ही ये क्या ?
पतली सी गली में कहीं खो जाती है ।
हर सुबह यूं ही ढूंढती है मेरी निगाहें उसे 
एक तलब निहारने के लिए . . 
पर वो तो बस खुशबू की तरह पास से आती है ,
और रोम - रोम महकाकर गुजर सी जाती है । 
चलता हूँ कुछ कदम उस ओर उसे तकने , 
और फिर वो किसी मोड़ पर दिख जाती है । 


जरा गौर तो फरमाइएगा...
कैसे बहकती हवा उसके खुले बालो को 
बार - बार चेहरे पर लाकर गुलाबी पंखुडी से 
गालों को सहलाना चाह रही है !
और ये आंखे . . . 
जाने क्या-क्या गज़ब ढ़ा रही है ।
ठहरिगा जनाब . . . 
संभालिए अपने जज़्बातों को , 
वो लड़की दुआ में इबादत करने जा रही है .!!


सुनियेगा आगे की कहानी . . . 
मंदिर की दहलीज़ आते ही 
सौंधी - महकती हुई माटी पर 
उसका चप्पल उतारना और 
अंदर धुले हुए फर्श पर अपना 
पहला पैर रखते ही 
उस छुअन का अहसास . . 
मानो अकसर ओस में कमल के फूल पर पडी 
बून्द को होले से छूने पर होता है । 
बेधड़क उसका पहली सीढी पर चढ़ना और 
पैरो के खामोश घुँघरूओ का इस लय में बजना , 
मानो किसी सुफी सत के शंख से , 
अनुठे शब्दो का एक सुर में बज उठना । ।



बस . . . 
हल्के से हाथ उठाकर मंदिर कि घण्टी को 
हल्के से एक बार, बस एक बार यूं बजा देना । 
मानो खामोश अंधेरे में अचानक 
किसी का सितार के तार छोड़ देना ! ! 
बस इसी तरह ...
दोनो हाथ जोड़कर घुटनो पे बैठते हुए सादगी से
अपने महादेव जी को नमन करना । 
अपने दिल पर हाथ रखना , 
और बन्द आँखो से . . 
दुआ मांगते हुए होठो का यू हिलना , 
मानो कोई बड़ा तुफान आने से पहले , 
दिए की लौ का हल्के - हल्के विचलित होना ।

उफ्फ . . . एकटक निहारता रहता हूँ उसे . . 
और बस आखिर में उसका भीनी सी
मुस्कराहट लिए ,,,
वहाँ खड़े सभी लोगों का अभिवादन करना . . . 
निशब्द कर जाता है मेरे भावो को । । 


अब जो कहने जा रहा हूँ 
शायद कानो पर यकीं ना हो . . . 
देखा नही है खुद कभी उसे मंदिर में आंखों से . 
पर ऐसे थोड़ा-थोड़ा महसुस कर लेता है दिल से ।
लिखना नही आता मुझे . . .
पर कोशिश कर लेता हूँ बाधने की उसे लफ्जो से ॥


चाहता हूँ रोक लू उसे कभी .
पर कभी रुकी नही करने से !
कहा नही कभी उससे - 2 
पर एक बात है जो कहना चाहूंगा दिल से , 
छोटी सी ख्वाहिश है यारा . . .
थाम लो कभी हाथ और कह दो न , 
इक सुबह साथ चले मंदिर फिर से ! 

✍️ शायराना जय 
(इबादत में मलिन एक प्यारे से शक्स के लिए)*

2 टिप्‍पणियां:

Hearitly Invited your Lovely Feedback !