Search..

सोमवार, 20 अप्रैल 2020

एक बार फिर वही ख़ामोश रात !

फिर एक बार रात की उस ख़ामोशी में..
एक लड़की बैठी होगी
सवालो की भीड़ से कोसो दूर
जज़्बातों के खोखलेपन में चूर
किन्ही दरख़्तों के साये में
बेजान सूखी आंखों से
एकटक आसमां की ओर देखते हुए
'लो..मैं भी उन नामो में शामिल हो गयी'


तुम मत देखना उसे
हक नहीं हैं तुम्हे
बस मोमबती लेकर दंगे कर देना
अपने गुस्से को ऐसे ही बेच देना
नहीं चाहिए तुम्हारी बडी-बडी बाते
मैं अकेली सही
जी लूंगी इन लम्हो को रोज
पर तुम ना...
मत दिखाओ ये हमदर्दी
मैं मर कर ही सही
सह लुंगी वो सब
जो कहने को अब मजबूर हूं ...
की कायनात से न दूर क़यामत हो !

अब जो कुछ हो
तो बस सीधी बग़ावत हो !!


✍️ शायराना जय 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !