Search..

मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

हाँ ! हम लिखेंगे आपके बारे में !!

जाते-जाते कहा था मैंने उनसे
हम लिखेंगे आपके बारे में !

कुछ था जो कह ना पाए
वो सब लिखकर बताएंगे आपके बारे में !
☺🤗🤗🤗🤗🤗🤗🤗

वैसे लिखा तो उन पर जाता है
जिन्हें लफ़्ज़ों में बांधकर बयां कर सके
उन पर क्या लिखने की खता करे
देखते ही जिन्हें ...
घुल जाए मुस्कराती आंखों में !
वैसे कोशिश करने में क्या बुरा है
कह रहे हैं ना आपसे ,
हम लिखेंगे आपके बारे में !
😌😌😌😌😌😌



सुना था पहले आपके बारे में बहुत कुछ
पर कभी देखा नहीं ..
अब जो पहली मुलाकात हुई
और देखा आपको एकटक
घुल गए आप में इतना कि
फिर कुछ सुन पाए ही नहीं !!
🙈🙈🙈🙈🙈🙈

पसंद है हमें ...
पसंद है हमें वह आपकी आंखें झुका कर हां में हां मिलाना
पसंद है हमें वह आपका झूट-मूट सा रूठ जाना
और देखते ही अचानक से चुप होकर
'पागल' कहकर प्यार से मुस्कुरा देना
🙂😁😁😁😁😁

अच्छा लगता है...
अच्छा लगता है हमे आपको गुस्से में भी देखना
और ठंडी सांस भर कर फिर से आपका मुस्करा देना
अच्छा लगता हैं देखते हुए कानो की बाली सहलाना
और बस वो डिम्पल दिखते ही नज़रे फेर लेना
😛😛😛😛😛😛😛

जितना महसूस होता है उतना लिख तो नहीं पाएंगे
पर इन खाली पन्नों में आपका अक्स जरूर उकेर जाएंगे !
जो पढ़ना ही है तो शब्दों को क्यों पढ़ो
आइये पास मेरे ...
पढ़िए इत्मिनान से आंखे
इस कश्मकश से रूबरू हो जाएंगे !!
😍😍😍😍😍😍😍

पता हैं
जो मैं कभी चुप हो जाऊं तो वह चुपके से छेड़ देंगे
जो मुस्कुरा दो तो वो और मुस्कुराहट बिखेर देंगे
नादानी मेरी पर कंधा वो हिला देंगे
खता मेरी पर हंसते-हंसते वो भी भुला देंगे
सवाल मेरे और इशारों में जवाब दे देंगे
हाए ,,,, और क्या कहूं मैं ??
जो सोचू मैं तो वही बात मुझसे पहले वो कह देंगे ।।
😂😂😂😂😍😍😍😍

खैर ....
संयोग तो नहीं पर संजोग समझ लेंगे
दिल की बातें हैं कहेंगे नहीं
वरना वो तारीफ समझ लेंगे !
😉😋😋😋😋😋

यह रिश्ता कुछ अजीब है
ज़रा गौर फरमाइयेगा
यह रिश्ता कुछ अजीब है
अब मत कहो हमें लिखने को
लफ्जो में लिखेंगे ...
तो अल्फाजों की मूरत गढ़ देंगे ।।
😉😏😏😏😏😏😏

कुछ ज्यादा तो ना कर पाएंगे
पर इतनी कोशिश रहेगी
ढूंढ लोगे खुद को मेरे अनकहे शब्दो मे !
अरे! इतना भी क्या सोचना ..
कभी अच्छे से मिलो तो सही
हम लिखना शुरू करेंगे आपके बारे में ।।
अरे तो हा !
हाँ ....  हम लिखेंगे आपके बारे में !!

😀😁😁😁😁😁😁😂

✍🏻 *शायराना जय*



💝💝💝💝💝💝💝💝💝

[Special NOTE : 

Dedicated for My Loving Dii]

💝💝💝💝💝💝💝💝💝

Checkout Video Link :

13 टिप्‍पणियां:

  1. बेहद खूबसूरती से लिखा है, आनंदित कर दिया।

    जवाब देंहटाएं
  2. शानदार लिखा हैं भैया 😍😍😍😍

    जवाब देंहटाएं

Hearitly Invited your Lovely Feedback !