Search..

शनिवार, 10 सितंबर 2022

दूसरी मुलाकात

दूसरी मुलाकात कभी पहली मुलाकात 
जैसी नहीं होती 
लोग संभल जाते हैं 
दूसरी चीज कभी पहली चीज 
जैसी नहीं महसूस होती 
हालात हवा मौसम बदल जाते हैं 

पहले प्यार की बात जब करते हैं 
सब इलायची की तरह 
हथेली पर रखकर पेश कर देते हैं 
दूसरे प्यार की चर्चा ही नहीं होती 
क्योंकि वह परोसा नहीं जा सकता फिर

पहली शादी के ढोल की आवाज 
पूरे समाज में नगाड़ों के साथ गूंजती है 
दूसरी शादी किसी भी धर्म में हो 
आम रस्मों-रिवाजों में निपटा दी जाती है 

फ़र्क सिर्फ़ पहली दूसरी का नही है
फर्क है उसे असाधारण सोच का 
जो आपमें मुझमें में घर बना कर बैठी है

पहली याद, पहला सावन, पहला चुंबन 
पहली तड़प .... उफ्फ!!
यह सब याद रहती है 
वही चीज जब दोहराई जाए 
तो बस पुरानी याद बन जाती है



2 टिप्‍पणियां:

  1. Waw ! जाने कैसा जादू है आपके शब्दों में 🌟

    जवाब देंहटाएं
  2. बस आपका बड़प्पन मनीष जी! हमारा तो काम एहसास को अल्फाज़ देना है बस ...

    जवाब देंहटाएं

Hearitly Invited your Lovely Feedback !