Search..

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

ज़िंदगी में ज़िंदगी ढूंढ लेने का

घाट पर आई होगी 
जब सूरज की पहली किरण
करवटे लेते हुए लहरों ने
कांच के टुकड़े सी चमक बिखेरकर 
किया होगा स्वागत 

कानो से गुजरी होगी
जब राधे-राधे की गूंज
अरमानों के बवंडर में
हल्का सा विराम आते हुए 
शान्त हुआ होगा मन

प्रेम की परिभाषा बदली होगी
वृंदावन की चौखट पर 
जब पहला कदम रखा होगा
इस कृष्ण की धरा पर
फिर से नई कोशिश में
उलझनें विचलित कर
स्वेच्छा से हुआ होगा मंथन 
क्या खूूब सजी होगी
बृजधाम की गलियां 
जब सैकड़ों नहीं
हजारों-लाखों भक्तो ने की हो शिरकत
शंख नगाड़ों का ऊंचा स्वर 
तृप्त कर देता होगा मन 

श्रद्धा की कसौटी फिर बनी होगी
गोकुल के खुले मैदान में
निधिवन और जन्मभूमि की झलक
बांकेबिहारी जी का तिलक
मजबुर तो करती होगी ना
शायराना साहिब* 
ताउम्र यही आशियाना बसाकर 
✍️ शायराना जय 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !