वाह जनाब! कुछ किताबें तो एक ही दिन में पूरी की जा सकती हैं, पर अगर पाठक उन्हें इत्मीनान से वक्त लेकर, महसूस करके पढ़े तो वो पढ़ना धीमी आँच पर पकते हुए इश्क़ जैसा होता है… धीरे–धीरे भीतर उतरता है और घर कर जाता है। 📖
मनीष जी! आपको यूँ तो मैं पिछले 3–4 सालों से सोशल मीडिया पर पढ़ता आ रहा था—कभी पोस्ट, कभी आपके ट्रैवल ब्लॉग्स। 📨 आपकी नज़रों से प्रेम को पढ़ना मुझे हमेशा थोड़ा ‘तीसरी दुनिया’ का ख़याल लगता था। बेगम @sylph_ के और आपके लिखे ख़त पढ़कर लगता था कि मोहब्बत की नज़रों से दुनिया वाक़ई ख़ूबसूरत है, पर उसका मुकम्मल होना, या शादी में बदल पाना शायद मुश्किल होगा। 😐💓 क्योंकि आपकी बातों में उदासी, गहरा इंतज़ार, पहाड़, दूर पहाड़ पर एक छोटा-सा घर और किताबें—ये सब एक आभासी दुनिया का हिस्सा लगते थे। 💭💕🌺
पर किसे पता था कि किताब के आख़िरी पन्नों में, जब दोनों एक-दूसरे को ख़त लिखते-लिखते इस जम्मू और दिल्ली की प्यारी कहानी को मुकम्मल कर देंगे… और फिर एक दिन, 10 मार्च 2024 को विवाह भी कर लेंगे। 🥹💛 मुबारक हो यार!! ये पन्ना पढ़ते ही चेहरे पर एक मुस्कान आ गई। तुरंत इंस्टाग्राम खोला और आप दोनों प्रोफ़ाइल चेक की। याद आया, 3 साल पहले मैंने आप ही को मैसेज किया था—“बहुत अच्छा लिखते हो, लिखते रहो।” और आज आप की किताब के लिए ये फ़ीडबैक लिख रहा हूँ। 🫂📖
सच कहूँ तो, मनीष जी, आप जो कर रहे हैं, दुनिया को एक बेहद ख़ूबसूरत नज़रिया दे रहे हैं और मोहतरमा आपकी उर्दू में मोहब्बत का जो रंग है, वो बड़ी मुश्किल से किसी आशिक़ के लफ़्ज़ों में देखने को मिलता है। 🧿 यक़ीन मानिए, आपकी किताब के कई पन्ने इतने ख़ूबसूरत लगे कि तस्वीरें खींचते-खींचते मेरी गैलरी भर गई। जैसे किताबगंज @kitabganj_ वो पन्ना भी मेरी पसंदीदा यादों में दर्ज है। 🪶
किसी रोज़ अगर आपके पहाड़ों वाले इलाक़े में, किताबों और झरनों के बीच मुलाक़ात हो पाए, तो आपसे रूबरू मिलना चाहूँगा और आपकी ज़ुबान से आपके किस्से सुनना चाहूँगा। ⌛🌙🪄
कभी “उदासी, सिगरेट, अधूरी नींद” जैसे शब्द इतने मोहक नहीं लगे थे, पर आपने उन्हें ज़िंदगी से जोड़कर इस तरह लिखा कि वो दिल में घर कर गए।
यूँ ही मोहब्बत करते रहिए… लिखते रहिए… और
मिलेंगे—बहुत जल्द! 🫂
आपका हमराही ...
जय बाबू ✍️
#lifafabook #manishshilf #jaipurdiaries
#jammu #delhi #bookculture
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !