हम चाहकर भी मुकर नहीं पाते और लाचार महसूस करते है अपनी समझदारी को लेकर कि कितना कुछ देखना सुनना बाकी रह गया था। ऐसी ही कहानी है इस किताब की जिसका Glamourous टाइटल रखा है "Will You Still Love Me" बेशक इसमें लेखक रविन्द्र जी शुरुआत में इसे काफ़ी खींचा है जो ज़रा सा निरर्थक लगता है , लगभग 300 पेज़ की इस कहानी में आगे बढ़ते हुए कुछ नए फ्रेश डायलॉग पढ़ने को मिलते है बॉलीवुड जॉनर से परे पर ठीक-ठाक कहानी चल रही होती है। तभी धीरे धीरे आपकी उम्मीद से परे गाड़ी के seatbelt न बांधने जैसी छोटी सी चीज पर काफ़ी समय तक आपका ध्यान तक नहीं जाता, कहानी का मोड़ बदल जाता है और अच्छी खासी Love Story एक ट्रैजिडी का रुप ले लेती है!! अहम क़िरदार निभा रहे नायिका लावन्या और नायक राजवीर की आम सी कहानी में Guilt और Responisibilty का Mixture कहानी को आम से ख़ास बना देती है और हमारी आम दिनचर्या में से जोड़कर हमे कड़वा अहसास दिलाती है कैसे हम सब उसी कहानी के किरदार की तरह दूसरो की जिंदगियो से खेलकर भी खुद को सादगी का लिबास ओढ़ा देते है और गलतियों की धूल झाड़कर फिर से अगली गलती के लिए तैयार हो जाते है। सबसे जरुरी बात ; जो हम सोचकर ये किताब हाथ में उठाते है की बस एक Love Story ही तो होगी और क्या ? नहीं जनाब, ये कहानी एक पहल का इशारा करती है जिसने किताब खतम होने से पहले ही एक अभियान का रूप ले लिया और हमे इस किताब का सबसे Meaningful पार्ट लगा।
सच यहीं है ऐसी किताब पढ़कर हम फिर से मानो खुद से खाली हो जाते है और दिलासा दे पाते है कमर बांधकर फिर से नए सफ़र पर धकेलने के लिए ... ये किताब हम सबको तो नही Recommend करेंगे पर जो कच्ची उम्र के पड़ाव में ठोकर खाकर उबर रहे है, उनके लिए Slow Healing Process का काम करेगी। हमारी प्यारी दोस्त का शुक्रिया ये किताब देने के लिए, अगली भेंट हमारी ओर से! बाकी आगे पढ़ने वालों को पर्सनली कहेंगे; मित्र ये मीठे ज़हर की तरह है फुरसत से पढ़िएगा , ज़रा धीरे धीरे ही असर करेगा ....
✍️ : शायराना साहिब
Easily Available on
Amazon & Flipkart
जय भाई आपका बारीकी से अध्ययन और अवलोकन के बाद की गई टिप्पणी वाकई में बहुत सराहनीय है। सरलता से बातो को कहा देना जो की इस पुस्तक को आगे पढ़ने वाले के लिए अवश्य ही मददगार होगी।
जवाब देंहटाएंसमीक्षा प्रतिक्रिया के लिए बहुत बहुत शुक्रिया शेखर भाई 💛 कोशिश जारी रहेगी ..
हटाएंWhat a review Mr Shayar 🫰🏻👏❤️
जवाब देंहटाएंHaanG 🌻 You can try too 🪄🪄
जवाब देंहटाएं