Search..

मंगलवार, 7 जून 2022

खालीपन' फीका अहसास है !!

खालीपन क्या है ? 

लिखना चाहता हूं खालीपन 
उस खाली मैदान की तरह 
जहां ना पेड़-पौधे है 
ना टूट कर बिखरी हुई सूखी पत्तियां 
जहां ना खेलने वाले हैं 
ना जमकर ताली बजाने वाले 
बस है तो एक खोखली खाली गेंद 
जो गहन शांत पड़ी है किनारे पर 

दिख रहा होगा 
हवाएं मचल रही सरसराने को 
पर एक सन्नाटा पसरा हुआ है मैदान में 
तुम्हे तो मालूम होगा ना
बारिश हुआ करती थी एक दौर में 
अब वो जमीन बंजर सी पड़ी है
मैं देखता हूं वह खालीपन 
जो काटने को दौड़ता है 

जीने की तमाम नाकाम कोशिशों में
मैने हंसने की गुजारिशे रखी है
पर परदे के पीछे की कहानियां
किसी पूराने कमरे में लगे हुए 
उलझते जाले की तरह
जहन में पसरी पड़ी है 

जीता हूं मैं वो खालीपन
जो अब चीर के धुआं सा हो जाता है
और उड़ कर आंखो में फैल जाता है

तुम चाहते हो 
कोशिश करू मैं संभलने की? 

एक तड़प खुद को ढूंढने की 
इस तरह झांकने की इस कदर कि 
मैं गिन लूं अंगुलियों पर 
अपना साथ छोड़ती हुए धड़कने 
अगर तुम! हां अगर तुम 
सुन पा रहे हो ये मेरी खोखली बातें तो 
गौर करना हमराही
तुम भी इस खालीपन का हिस्सा हो 
वैसे ही जैसे मैं, मेरा मैदान और मेरी तड़प


🙂❤️‍🩹



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Hearitly Invited your Lovely Feedback !