किताब आ चुकी है हम सबके बीच 🔎
इसके बारे में कुछ बताएं तो...
किताब : प्रेम के ढाई अक्षर
कवयित्री : सरिता नैन
बहुत चुनिंदा लोग होते है जिनकी अभिव्यक्ति का स्वाद सिर्फ साहित्य की समझ रखने वाले लोग ही नही , आम लोग भी ले पाते है ! प्यारी सखी सरिता जी का लेखन आम ज़िन्दगी से इतना जुड़ा हुआ है न मानो धूप को पिघलाकर कागज़ पर लिख देती हो या चांद को छलनी से छानकर !
अंग्रेजी साहित्य से एम. ए. कर चुकी सरिता जी जब हिंदी में इतना गूढ़ अर्थ के साथ खुद को हम सभी के समक्ष आईने की तरह रखती है , तो बखूबी पता चलता है उनका अपनी मातृभाषा हिंदी के लिए प्यार ! उन्होंने मासूमियत से किताब के कुछ पन्नो में समेट लिया है अपना अकेलापन , रात को चांद को देखकर हल्की सी मायूसी , जिंदगी का खालीपन , समाज की दकियानूसी सोच पर खेद , जरूरतमंद बच्चो के लिए उनका स्नेह और कलाकार दोस्तो के लिए उनका कदम से कदम मिलाकर खड़े रहना ये सब उनके व्यक्तित्व में शामिल है ।। नव युवा उनसे काफी प्रेरित है उनकी सोशल मीडिया पर खुल के रखी रचनाओं से , और हां! सबसे खास बात जो उन्हें अलग खड़ा करती है भीड़ में , वो है उनकी सादगी और सरलता ।
मातृत्व की भावना छोटी सी उम्र में आ जाना संयोग तो कतई नहीं हो सकता । प्रेम में उनका मोहब्बत करने का सलीका ज़रा सा हटकर है ! बालू की मिट्टी सा नर्म और हाथों की अंगुलियों से किए स्पर्श को कलम से यूं लिख देना मानो पढ़ने वाला उनकी जिंदगी का हिस्सा हो जाता है।। इनकी कुछ कविताओं को पढ़कर पाठक का असमंजस होना जायज़ भी हो सकता है , क्योंकि ज़िन्दगी को सिर्फ़ प्यार का काजल लगाकर देखने वाली इस लड़की की जिंदगी में कुछ हादसे भी शामिल है , वो कितना गहरा है ये आप पढ़ते हुए मालूम कर सकते है ।
इनकी इस किताब का शीर्षक "प्रेम के ढाई अक्षर" किताब में लिखे प्रेम पत्रों को पढ़कर बिल्कुल सटीक लगता है । उनका प्रेम में झुकना , टूटना , पिघलना और संभलकर फिर डूब जाना ऐसा है जैसा किसी मलयालम फिल्म के किरदार की जिंदगी देखना ! कुछ जगह ज़िन्दगी के प्रति उनका अलगाव दिखने को मिलता हैं तो कुछ जगह जिंदगी जीने का नायाब सलीका । आज के जमाने के युवक-युवतियों के उस प्यार पर भी निशाना कसा गया है जो सिर्फ जिस्म और तात्क्षणिक सुख के लिए रिश्ते को प्रेम का नाम देकर तौहीन करते है । प्रेम सरिता जी की नजरो में खुदा की नेमत है जो बहुत कम लोगो के नसीब में लिखी होती है । प्रेम को इबादत की तरह पूजा जा सकता है जो कवयित्री कविताओ के रियाज से करती है ।।
आपके भावी भविष्य की असीम संभावनाओ के लिए आपको ढेर सारा स्नेह ! यूं ही बढ़ते रहिए , खिलते रहिए और भोर की चिड़याओ से सुनी पहली आवाज की तरह चहचहाते रहिए !!!
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Hearitly Invited your Lovely Feedback !