Search..

गुरुवार, 8 अप्रैल 2021

ठहरी हुईं तारीखें : एक पहलू

😶 ताउम्र इंतज़ार में !!


वास्तव में ये किताब वो डायरी है , जो किसी देहाती अल्हड़ से नौजवान लड़के के हाथों करीब दो दशक पहले लिखीं गई । उसने खुद लिखते समय जहन में भी नहीं सोचा होगा कि एक दिन वो प्रकाशित होंगी ! इस प्रेम में पगे लड़के पर नए शहर में दो ही चीजों को जादू चढ़ा हुआ है पहला हिन्दी का और दूसरा उस खिलखिलाती लड़की का जिसके बारे में किताब आपको मखमली परिचय करवाती है ।


मुकम्मल प्रेम के बहाव को
पढ़ोगे तुम उम्मेद जी की क़िताब में 
हर उस मीठे अहसास की तरह
जो करता है तृप्त
एक निश्छल प्रेम को !! 


सपनों की भागदौड़ में गुलाबी शहर की गुलाबी गालों वाली लड़की उस समय मन पर आहट करती है , जब लड़का करियर और RU के हॉस्टल लाइफ के द्वंद में उलझा हुआ सा मालूम होता है !! शुरुआती कुछ मुलाकातें ही बहुत थी दोनो को दो जिस्म एक रूह बनाकर अपनी ही अलग दुनियां बनाने के लिए, शहर के हर कोने नाप लिए थे हाथो में हाथ लिए ,, मन बावला सा बादलों के ऊपर चलता और जमीं पर उड़ता ,, बिन कहे घंटो बाते किया करते थे नजरों से ! सदियों से शायद यूं ही प्रेम खयाली दुनियां में दो दिलो को घुलने को मगरूर करता रहा है ।




सच कहा है ...
"कहानी लिखने के लिए कहानी होना पड़ता है !!"
यह किताब एक जरूरी सवाल खड़ा करती है ऐसा क्यों है कि प्रेम पाना सब चाहते हैं पर उसे स्वीकारना कोई नहीं ! हम सब एक बेहतर दुनिया की तलाश में है । जो इंसान कभी सच्चे प्रेम में रहा है वह जिंदगी भर प्रेम में रहता है और मानों न मानों कड़वी बात ये कि हम दुनिया के सबसे कायर और कमजोर लोग हैं जो प्रेम से जुड़े सुलगते सवालों का कभी सामना करना ही नहीं चाहते ! क्यों ? क्योंकि अपरिपक्व समाज इजाज़त नहीं देता ।।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
जयपुर शहर को इन दिनों करीब से देखने लगा हूं
तो डायरी के लड़के की वो बात याद आती है 
जब लड़की उससे दूर हो जाती है :

यह शहर आज भी 
तुम्हारे एहसास से भरा है 
शुक्र है तुम दोनों में से 
एक तो खरा है !!
〰️〰️〰️〰️〰️

शुरुआती भूमिका में उम्मेद जी की रूपरेखा में जो लिखा गया है कि गर वो लड़का आज यहीं कहीं है और उसके हाथ ये क़िताब पहुंच जाए तो मुकम्मल होगा इसे सही हाथों तक पहुंचाना !! पर वास्तव में लेखक का ये लिखना की बयान दर्ज किया जाए इसमें उनका किसी तरह का संपादन नहीं किया गया है , आख़िर तक आते-आते वहम दूर कर ही देता है की असल ज़िन्दगी में कहानी के किरदार कौन रहे होगें ! इसी कोशिश में तहे दिल से उनका आभार, जिनकी कोशिश से हम इस कहानी से रूबरू हो पाएं ! सबसे ज्यादा मुझे जो ख़ास बात लगी कि डायरी की एक भी #बात_को_फ़िल्टर नहीं किया गया है , चाहे वो बात मायूसी की हद की हो या टूटकर प्यार मे इकरार करने की, कच्ची उम्र के छोटे-छोटे उन डर की हो या इश्क़ में फिसल कर कुछ गलतियां करने की ! खैर, प्यार भी हद में रहकर किया तो क्या किया !!
                       मैने फिल्मी जादू से भी ज्यादा महसूस किया है प्रेम को आपकी क़िताब में, अक्सर एक क़िताब 2 दिन में पढ़ दिया करता हूं पर हफ्ता लग गया इस किताब को पूरा करते हुए ,शायद प्रेम को पढ़ना भी प्रेम करने की तरह ही है , जो धीमी आंच पर पकता हुआ ही मजबूत और गहरा होता चला जाता है !! 



आखिरी खत में जो लड़के ने लिखा,
"कहीं ठहरो तो बताना मुझे एक मुद्दत हुई मुलाकात हुए "

ये ख्वाहिश उम्मेद जी सर से अब हम दोस्तों की रहेगी कि किसी शाम जो फुरसत मिले तो बताइएगा चाय पर आपकी खुद की कहानी को लेकर वार्ता करना चाहेंगे !! 

••••••••••••••••••••••
आपका छोटा मेजबान 

8 टिप्‍पणियां:

  1. ऐसे परोसोगे तो कोई कैसे स्वाद लिए बिना रह पाएगा 😍💝

    जवाब देंहटाएं
  2. इसमें कोई दोराय नहीं है कि उम्मेद जी ने बखूबी उन ठहरी हुई तारीखों में ठहरे हुए जज़्बात को लिखकर मुकम्मल किया है…!!

    आपने बेहतरीन समीक्षा की है। आपके अल्फ़ाज़ नायाब हैं।
    बहुत सुंदर ढंग से प्रेम की बारिकियों को महसूस कर लिखा गया है…!

    "फ़िर ठहरने के लिए नई तारीखों का इंतजार रहेगा…!"

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. इंतजार भी अपने आप में ऐसी पहेली है ना, जो मुट्ठी से रेत की तरह फिसलना चाहता है पर हम उसे थामे रखना चाहते है ,,,, ऐसी ही होती है कुछ ये ठहरी हुई तारीखे 😊


      समीक्षा की प्रतिक्रिया के लिए शुक्रगुजार है 🌝🙏

      हटाएं

  3. सफलता हमेशा अच्छे विचारों से आती हैं और
    अच्छे विचार अच्छे लोगों के सम्पर्क से आते हैं.
    😍😍🤗 बहुत अच्छा लिखा है जनाब 🤗😋

    जवाब देंहटाएं

Hearitly Invited your Lovely Feedback !