जैसी कई लड़कियों की दास्तां सबको पता हैं।
उनके साथ क्या हुआ, ये भी सबको पता हैं !
पर उनके बाद उनकी रूह का क्या..
................क्या किसी को पता हैं ??
________________________
मेरे अनकहे लफ़्ज़ों की लग़ाम,
आज उनकी रूह के नाम !!
________________________
सोचा है..
सोचा हैं कभी कोई पास से गुजरी होगी,
अंधेरी रात में खामोशियों से बातें करती हुई,
दिन की चोंधियाती रोशनी से आंख बचाकर
अंधेरी रात में छिपने की कोशिश करती हुई
सुना है कभी..
अचानक घने अंधेरे में चीख़ती सी आवाज कोई ??
देखा है कभी..
दरख्तों के साए में छुपकर झांकती हुई सी आँखे कोई ??
जानना है..
जानना है तो पहले,
मखमली सपनों की दुनिया से वहम निकालना।
जानना है तो बस,
एक रात के लिए नींद से समझौता कर लेना। आना मेरे साथ और खुद से पूछना..
क्या कभी कोई सच में आस-पास से गुजरा होगा??
अनगिनत राज समेटे हुए उस रात में
जहां किसी का उंगली तो क्या
आंख भी न उठा पाना !
वहशी साये से कोसों दूर
अपने बेबसी आलम को याद करना
और खामोशी से रोते रहना ।।
देखा है कभी चांद के साए में
ऐसे किसी शख्स को..
जिसने सीख लिया है ऐसे जीना
आंखों की हवस की मिसाल तो क्या गिने,
जब दिख रहा हो होंठो का सीना
और आंखों से आंसू का सूख जाना ।।
याद है..
याद हैं ऐसा कोई शख्श..
या अब भी याद ना आया ??
देखना हैं...
देखना है तो ज़रा
हौसले से कभी रात में निकलना
हरी-भरी बस्तियों से दूर
किन्ही टूटी-फूटी लकड़ियों के
घर की दहलीज पर
उस टूटकर बिखरे हुए शख्स को देखना !
आंखों में दर्द दिखे
तो जरा घुटन को खुद महसूस करना !
बैठना उसके साथ कुछ पल,
चाँदनी रात से उसका वजूद पूछना ?
गौर फ़रमाना शब-ए-हमसफ़र ...
आंखें या तो हमेशा के लिए बंद कर लेना
और ग़र खुल जाए
तो फिर कभी दहलीज पर लौटकर मत आना !!
घुटन उसकी आदत बन गई है
भूल से भी हमदर्दी मत दिखाना !
भूल से भी हमदर्दी मत दिखाना !
नहीं होगा ऐ दोस्त तुझसे
सही रहेगा ...
अंधेरे से डरना और रजाई में दुबक जाना ।।
मेरी बातें...
मेरी बातें सच और झूठ से बहुत आगे हैं।
गहराई से मत सोचना ...
मैंने देखा है ऐसे गुमनाम शख्स को ..
इसलिए कह रहा हूं
दोबारा कभी रात की बात भी मत करना ।।
__________________________
आखिरी एक सवाल उन सब का आपसे..
" मुझे न्याय की भीख नही चाहिए,
मुझे बस अपना हक चाहिए "
✊✊✊✊✊✊✊✊✊
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2143032712685028&id=100009349612455

...... Is it touching??
जवाब देंहटाएंबहुत शानदार मेरे भाई दिल को अंदर तक हिला दिया तुम्हे और काम करना चाहिए
जवाब देंहटाएं